NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप में हार के बाद टूट गए थे धोनी, अब सामने आकर दिया बड़ा बयान
    अगली खबर
    विश्व कप में हार के बाद टूट गए थे धोनी, अब सामने आकर दिया बड़ा बयान

    विश्व कप में हार के बाद टूट गए थे धोनी, अब सामने आकर दिया बड़ा बयान

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 16, 2019
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा ज़ोरो पर रही।

    कई दिग्गजों ने जहां ये कहा कि अब धोनी का वक्त पूरा हो गया है, वहीं कुछ का मानना है कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।

    लेकिन अब पहली बार धोनी खुद मीडिया के सामने आए और इमोशनल बयान दिया है।

    जानिए धोनी ने क्या कहा।

    बातचीत

    2019 विश्व कप के बाद पहली बार बोले धोनी

    विश्व क्रिकेट में धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है, इसके पीछे कारण है धोनी का शांत स्वाभाव। धोनी अक्सर विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं और अपनी भावनाओं का ज़ाहिर नहीं करते हैं।

    2019 विश्व कप के बाद बुधवार को धोनी पहली बार सामने आए और कहा, "मैं भी एक आम इंसान हूं, लेकिन मैं किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू में रखता हूं।"

    निराशा और गुस्सा

    मुझे भी निराशा होती है और गुस्सा आता है- धोनी

    2019 विश्व कप के सेमीफाइनलम में भारत की हार के बाद से हर कोई धोनी के संन्यास के बारे में कयास लगा रहा है, लेकिन धोनी ने बताया कि वह फिलहाल विश्राम कर रहे हैं।

    धोनी ने विपरीत परिस्थितियों से पार पाने के संबंध में कहा, "हर किसी की तरह मुझे भी निराशा होती है, कई बार बहुत सी बातों पर मुझे भी गुस्सा आता है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि इनमें से कोई भी भावना रचनात्मक नहीं होती है।"

    भावनाएं

    धोनी ने बताया कि वह कैसे अपनी भावनाओं पर रखते हैं काबू

    38 वर्षीय धोनी ने कहा कि समस्याओं का जाल बुनने के बजाय उनका समाधान ढूंढना उनके लिये कारगर साबित रहा है।

    उन्होंने कहा, "इन भावनाओं की तुलना में अभी क्या करना चाहिए यह अधिक महत्वपूर्ण है। अगली क्या चीज है जिसकी मैं योजना बना सकता हूं? वह अगला व्यक्ति कौन है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं? एक बार जब मैं यह सोचने लगता हूं तो फिर मैं अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू कर लेता हूं।"

    एक अलग सोच

    अंतिम परिणाम से महत्वपूर्ण प्रक्रिया है- धोनी

    धोनी ने बताया कि वह मानते हैं कि अंतिम परिणाम से महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अपनी कप्तानी के दौरान वह हमेशा इस बात पर ही जोर देते रहे थे।

    उन्होंने कहा, "अगर वह टेस्ट मैच है तो आपके पास दो पारियां होती है और आपको अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिये थोड़ा ज्यादा समय मिलता है। वहीं टी-20 में सब कुछ तुरंत होता है, तो इसमें अलग तरह की सोच की जरूरत होती है।"

    जानकारी

    गलती खिलाड़ी या टीम दोनों से ही हो सकती है- धोनी

    धोनी ने कहा, "वह एक खिलाड़ी हो सकता है जिसने गलती की या वह पूरी टीम भी हो सकती है। यह भी हो सकता है कि प्रारूप चाहे कोई भी हो, हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल ही नहीं किया हो।"

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    बता दें कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी पिछले महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे।

    वापसी

    इसी साल नवंबर में हो सकती है धोनी की वापसी

    हाल ही में खबर आई थी कि धोनी इसी साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले कुछ BCCI अधिकारियों ने कहा था कि धोनी युवा पंत को मौका देने के लिए टीम से बाहर हैं।

    बांग्लादेश अगले महीने टी-20 और टेस्ट सीरीज़ खेलने भारत आएगा।

    टी-20 सीरीज़ के मैचों का शेड्यूल

    पहला टी-20- 3 नवंबर (दिल्ली)

    दूसरा टी-20- 7 नवंबर (राजकोट)

    तीसरा टी-20- 10 नवंबर (नागपुर)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह उल हक की आलोचकों से अपील, कहा- थोड़ा संयम रखना होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट में एशिया के बादशाह बने शोएब मलिक, हासिल किया ये मुकाम क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद इन क्रिकटरों की वापसी पर लटकी तलवार रोहित शर्मा
    लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट होकर उमर अकमल ने अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    21 महीने बाद रिद्धिमान साहा की होगी भारतीय टीम में वापसी, ऐसा रहा था प्रदर्शन रिद्धिमान साहा
    मिडिल ऑर्डर में फेल रहे थे ये दिग्गज खिलाड़ी, ओपनिंग में मिली सफलता रोहित शर्मा
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का हुआ खेल, रोहित का शानदार शतक रोहित शर्मा
    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, अहमद शहज़ाद की हुई वापसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025