NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं? शेन वॉटसन ने कही ये बड़ी बात
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं? शेन वॉटसन ने कही ये बड़ी बात

    महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं? शेन वॉटसन ने कही ये बड़ी बात

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 15, 2019
    02:45 pm

    क्या है खबर?

    एक बार फिर क्रिकेट जगत में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं।

    धोनी का इस बारे में कुछ न बोलना और लगातार भारतीय टीम से दूर रहना काफी कुछ बयां कर रहा है, लेकिन सभी को फिलहाल धोनी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

    इस बीच IPL में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है।

    जानिए वॉटसन ने क्या कुछ कहा।

    बातचीत

    एमएस धोनी में अभी भी दमखम बचा है- वॉटसन

    शेन वॉटसन का मानना है कि एमएस धोनी में अभी भी दमखम बचा है और संन्यास लेना या न लेना, यह उनका निजी फैसला होना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "उनके पास अभी भी योग्यता है, लेकिन इसका फैसला उन पर है। वह अभी भी अविश्वसनीय तरीके से मूव करते हैं, तेजी से रन भागते हैं और उनके हाथ अभी भी मजबूत हैं। वो जो भी करते हैं, वह सही होता है, क्योंकि वह जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है।"

    प्रशंसा

    शेन वॉटसन ने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की

    CSK से पहले RCB में कोहली की कप्तानी में खेल चुके वॉटसन ने अपने पूर्व कप्तान की भी तारीफ की। वॉटसन का मानना है कि विराट ने भारतीय टीम के लिए शानदार काम किया है।

    उन्होंने कहा, "कोहली ने भारतीय टीम के लिए बेहतरीन काम किया है। वह सभी फॉर्मेट में अच्छा कर रहे हैं। इस समय वह जो भी कर रहे हैं, वह निश्चित तौर पर काम कर रहा है। टीम उनकी कप्तानी पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही है।"

    संभावना

    ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत भी विश्व क्रिकेट पर कर सकता है राज- वॉटसन

    वॉटसन से जब पूछा गया कि क्या भारत विश्व क्रिकेट पर उसी तरह राज कर सकता है जिस तरह स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया था?

    इसके जवाब में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा, "चीजों को दोहराना काफी मुश्किल होता है, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाएगा, इसका कोई कारण मुझे नज़र नहीं आता।"

    बता दें कि रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो विश्व कप जीते हैं।

    प्रशंसा

    वॉटसन ने रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की

    भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए वॉटसन ने आगे कहा, "भारत के पास सभी विभागों में गहराई है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी में टीम अच्छा कर रही है।"

    उन्होंने आगे कहा, "भारतीय क्रिकेट की गहराई काफी मज़बूत है, उसके पास रोहित शर्मा जैसा शानदार बल्लेबाज है, जो पारी की शुरुआत करता है और बहुत सारे रन बनाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम घर से बाहर विदेश में भी जीत सकती है।"

    वापसी

    स्मिथ और वॉर्नर के आने से मज़बूत हुई है ऑस्ट्रेलियाई टीम- वॉटसन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में वॉटसन ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछले साल समस्याएं थी, अब चूंकि स्मिथ और वार्नर वापस आ गए हैं और अच्छी तरह टीम में सेट हो गए हैं, तो यह टीम काफी मजबूत बन गई है।"

    उन्होंने आगे कहा, "नंबर-3 पर टीम के पास मार्नस लाबुशाने जैसा खिलाड़ी है, जिन्होंने एशेज में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं और टीम में गहराई भी है। नाथन ल्यॉन भी अच्छा कर रहे हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट से संन्यास
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2020: KXIP में शामिल हो सकते हैं बेन स्टोक्स, केएल राहुल बन सकते हैं कप्तान क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    इंटरनेट पर वायरल हुई अफगानिस्तानी ऑलराउंडर नबी की मौत की खबर, खिलाड़ी ने खुद बताया अफवाह क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे हरभजन सिंह, नहीं लेंगे संन्यास इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पहले टेस्ट से भारत को सीखने चाहिए ये सबक मोहम्मद शमी

    क्रिकेट से संन्यास

    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर क्रिकेट समाचार
    युवराज और रायडू के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास क्रिकेट समाचार
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025