NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2008 से 2019: हर सीजन सबसे ज़्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL 2008 से 2019: हर सीजन सबसे ज़्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों पर एक नजर

    IPL 2008 से 2019: हर सीजन सबसे ज़्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 16, 2019
    07:22 pm

    क्या है खबर?

    2008 में शुरु हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है और लीग का 13वां संस्करण 2020 में खेला जाना है।

    इस लीग की शुरुआत से लेकर अब तक खिलाड़ियों के लिए लगने वाली बोली में काफी अंतर आया है।

    2020 सीजन के लिए नीलामी 19 दिसंबर को आयोजित होने वाली है।

    इससे पहले एक नजर डालते हैं 2008 से लेकर 2019 तक हर सीजन सबसे ज़्यादा महंगे रहने वाले खिलाड़ियों पर।

    #1&1

    पहले सीजन धोनी रहे थे सबसे महंगे

    IPL की शुरुआत से ठीक पहले एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप जिताया था।

    टूर्नामेंट के पहले सीजन में धोनी 1.5 मिलियन डॉलर (तब के लगभग छह करोड़ रूपये) में बिके थे और सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

    2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन 1.55 मिलियन डॉलर (तब के लगभग सात करोड़ 75 लाख रूपये) में बिके थे।

    दोनों ही खिलाड़ी संयुक्त रूप से सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

    #3&4

    2010 में बॉन्ड और 2011 में गंभीर रहे थे सबसे महंगे

    2010 में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड 0.75 मिलियन डॉलर (तब के लगभग तीन करोड़ 45 लाख रूपये) में बिके थे और उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

    2011 में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने IPL के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले और 2.4 मिलियन डॉलर (तब के लगभग 10 करोड़ 80 लाख रूपये) में बिके।

    आज के डॉलर के रेट के हिसाब से देखें तो गंभीर IPL नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

    #5&6

    2012 में जडेजा और 2013 में मैक्सवेल ने मचाया धमाल

    स्टार भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 2012 में दो मिलियन डॉलर (तब के लगभग 10 करोड़ रूपये) में खरीदा गया था।

    कोच्चि टस्कर्स केरला के निलंबित हो जाने के बाद जडेजा के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने इतनी बड़ी बोली लगाई थी।

    2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल को 2013 में मुंबई इंडियंस ने एक मिलियन डॉलर (तब के लगभग पांच करोड़ 31 लाख रूपये) में खरीदा था।

    #7&8

    2014 और 2015 में युवराज ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

    2013 में पुणे वारियर्स इंडिया को लीग से बाहर किए जाने के बाद 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवराज सिंह को 14 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा और लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

    एक सीजन बैंगलोर के साथ बिताने के बाद अगले सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बार फिर युवराज को लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

    2015 में युवराज 16 करोड़ रूपये में बिके और अब तक लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

    #9&10

    2016 और 2017 में रहा विदेशी खिलाड़ियों का जलवा

    2008 से लेकर 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर शेन वाटसन ने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्रभावित किया।

    2016 में बैंगलोर ने उन्हें 9.5 करोड़ रूपये में खरीदकर सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2017 में पहली बार IPL में शामिल होने का निर्णय लिया और राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने उन्हें 14.5 करोड़ रूपये के दाम में खरीदकर लीग इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया।

    #11&12

    2018 और 2019 में ये रहे सबसे महंगे

    2017 में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए खेलने वाले स्टोक्स को 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपये के दाम में खरीदा।

    युवराज के बाद लगातार दो सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले स्टोक्स पहले खिलाड़ी बने थे।

    2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने अनकैप्ड वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रूपये में खरीदकर जयदेव उनादकट के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    धोनी के IPL में खेलने और भारतीय टीम में वापसी पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान महेंद्र सिंह धोनी
    लारा बोले- रोहित ही नहीं, यह भारतीय बल्लेबाज़ भी तोड़ सकता है 400 रनों का रिकॉर्ड क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    स्पॉट-फिक्सिंग में दोषी करार हुआ यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, फरवरी में होगी सजा पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम वेस्टइंडीज़: तीसरे टी-20 में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित-चहल पर रहेंगी नज़रें क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    महेंद्र सिंह धोनी

    विश्व कप फाइनल के बाद ही स्वदेश लौटेगी भारतीय टीम, जानें कारण विराट कोहली
    भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम विराट कोहली
    विश्व कप 2019: योगराज सिंह ने धोनी को बताया सेमीफाइनल में हार का जिम्मेदार भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या BCCI चाहता हैं कि धोनी जल्द ही संन्यास ले लें? क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    IPL 2019: क्रिस गेल ने केएल राहुल को बताया कोहली से बेहतर, जानें क्या कुछ कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानें, ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितने रुपये मिलेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Final: चौथी बार खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी मुंबई और चेन्नई, जानें संभावित टीमें क्रिकेट समाचार
    CSK और MI के बीच हुए सभी फाइनल्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025