NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या BCCI चाहता हैं कि धोनी जल्द ही संन्यास ले लें?
    अगली खबर
    क्या BCCI चाहता हैं कि धोनी जल्द ही संन्यास ले लें?

    क्या BCCI चाहता हैं कि धोनी जल्द ही संन्यास ले लें?

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jul 15, 2019
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    2019 क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पूर्व कप्तान एम एस धोनी का क्रिकेटिंग करियर खत्म होना लगभग तय माना जा रहा है।

    भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि अगर धोनी खुद से रिटायरमेंट नहीं लेते हैं, तो सेलेक्टर्स उन्हें नज़रअंदाज कर सकते हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद जल्द ही धोनी से बात भी करने वाले हैं।

    आइये विस्तार से जानते हैं पूरी खबर।

    सूत्र

    'युवाओं को मौका देने के लिए धोनी को क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए'

    सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड में शामिल कई अधिकारियों का मानना है कि 38 वर्षीय धोनी को अब युवाओं को मौका देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए।

    2019 विश्व कप में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्लो पारी को लेकर धोनी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    साथ ही बोर्ड सदस्यों का भी मानना है कि अब धोनी की बल्लेबाज़ी में पहले जैसी बात नहीं रही है और उन्हें क्रिकेट से संन्यास ले लना चाहिए।

    अनुमान

    2020 टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे धोनी- सूत्र

    विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक धोनी अगर अपने भविष्य को लेकर चीफ सेलेक्टर से बात नहीं करते हैं, तो एमएसके प्रसाद जल्द ही धोनी से इस बारे में बात करेंगे।

    सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि सेलेक्टर्स के 2020 टी-20 विश्व कप टीम का धोनी हिस्सा नहीं हैं, और उन्हें सम्मान के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए।

    विश्व कप के दौरान धोनी बल्लेबाज़ी में काफी संघर्ष करते दिख रहे थे। ऐसे में उन्हें दूसरों को मौका देना चाहिए।

    बातचीत

    'धोनी अब पहले जैसे फिनिशर नहीं रहे'

    सूत्रों ने कहा, "ऋषभ पंत जैसे युवा क्रिकेटर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं धोनी अब पहले जैसे फिनिशर भी नहीं रहे। 6 या 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने में वह संघर्ष करते दिखाई देते हैं। यह टीम को नुकसान पहुंचा रहा है।"

    बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी धोनी की पारी काफी धीमी रही थी और आखिरी ओवरों में जब गेंदों की तुलना में अधिक रन चाहिए थे तो वह रन आउट हो गए।

    बातचीत

    एम एस धोनी अब दोबारा भारत के लिए नहीं चुने जाएंगे- पूर्व खिलाड़ी

    भारतीय क्रिकेट टीम में अहम स्थान रखने वाले एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि एम एस धोनी अब दोबारा भारत के लिए नहीं चुने जाएंगे। यह सबसे अच्छा समय है जब वह क्रिकेट को अलविदा कह दें।"

    आगे उन्होंने कहा, "वास्तव में, मुझे लगता है कि विराट कोहली की कप्तानी की भी समीक्षा की जा सकती है। यह अभियान किसी भी मानकों में सफल नहीं था। कोहली की जवाबदेही तो बनती ही है।"

    जानकारी

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं धोनी

    गौरतलब है कि धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

    उपलब्धि

    ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं धोनी

    उल्लेखनीय है कि धोनी ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। धोनी ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2013 चैंपियन ट्रॉफी और 2011 विश्व कप जीत कर ये कारनामा किया था।

    इसके साथ ही धोनी ने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर भी पहुंचाया है।

    धोनी हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। आज भी कुलदीप और चहल की सफलता का श्रेय़ एक्सपर्ट्स धोनी को ही देते हैं।

    जानकारी

    वनडे में धोनी के नाम हैं 10,000 से ज़्यादा रन

    2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी ने 341 वनडे मैचों में 50.72 की औसत से 10,500 रन हैं, जिसमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 98 टी-20 मैचों में धोनी ने 2 अर्धशतक के साथ 1,617 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट विश्लेषण

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर की ICC से मांग, कहा- नेट-रन-रेट पर करें पुनर्विचार पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: सेमीफाइनल में न प्रवेश करने वाली टीमों की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    जानें क्रिकेट के बारे में फैली कुछ अफवाहों का सच सचिन तेंदुलकर
    विश्व कप 2019: सेमीफाइनल में अकेले अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं ये बल्लेबाज़ रोहित शर्मा

    महेंद्र सिंह धोनी

    जानें क्या है महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली समूह के बीच चल रहा विवाद रांची
    मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी से काफी पीछे हैं कोहली- धोनी के कोच क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK और MI के बीच हुए सभी फाइनल्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2019: क्यों भारत के लिए भुवनेश्वर से ज़्यादा महत्वपूर्ण है शमी, जानें विराट कोहली
    बेयरेस्टो और स्टोक्स के दम पर इंग्लैंड ने भारत को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को दूर करनी होगी ये कमियां विराट कोहली
    आलोचकों के निशाने पर आए धोनी के बचाव में उतरे कोहली, कही यह बात इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्लेषण

    विश्व कप 2019: पाकिस्तान कर सकती है सेमीफाइनल में प्रवेश, जानें सभी टीमों के समीकरण इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन विराट कोहली
    विश्व कप 2019: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के विश्व कप के आंकड़े और पिच रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025