NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2019: योगराज सिंह ने धोनी को बताया सेमीफाइनल में हार का जिम्मेदार
    अगली खबर
    विश्व कप 2019: योगराज सिंह ने धोनी को बताया सेमीफाइनल में हार का जिम्मेदार

    विश्व कप 2019: योगराज सिंह ने धोनी को बताया सेमीफाइनल में हार का जिम्मेदार

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 13, 2019
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं।

    रविन्द्र जडेजा ने 77 रनों की तेज पारी खेलकर भारत की मैच में वापसी कराई थी, लेकिन फिर भी भारत को 18 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

    युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का कहना है कि भारत को हार धोनी के कारण झेलनी पड़ी।

    बयान

    इससे अच्छा धोनी पहले ही आउट हो जाते- योगराज सिंह

    योगराज सिंह से NNIS से बात करते हुए कहा कि जब जडेजा शॉट लगा रहे थे तो धोनी उनसे शॉट मारने के लिए बोल रहे थे, लेकिन खुद शॉट नहीं खेल रहे थे।

    उन्होंने आगे कहा, "धोनी आपने बहुत क्रिकेट खेली है तो क्या आपको नहीं पता कि क्या करना था? क्या आप घबराए हुए थे? इससे अच्छा कि आप आउट ही हो जाते। युवराज ने तो कभी दूसरे बल्लेबाज को शॉट मारने के लिए नहीं बोला।"

    वापसी

    धोनी-जडेजा की साझेदारी ने कराई थी भारत की वापसी

    240 रनों के स्कोर का पीछा करते समय भारत ने एक समय 5 रनों ही टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।

    धीरे-धीरे भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन हो गया था। जडेजा ने क्रीज पर आते ही लंबे शॉट लगाने शुरु कर दिए थे।

    जडेजा और धोनी ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी कराई थी।

    प्रेशर

    अंतिम के ओवरों में बढ़ा भारत पर प्रेशर

    भारत को 30 गेंदों में 52 रनों की जरूरत थी और लग रहा था कि भारत मैच जीत लेगा।

    हालांकि, 2 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड ने मैच को पलटने की कोशिश की और भारत को 18 गेंदों में 37 रनों की जरूरत थी।

    धोनी बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे जिससे जडेजा पर प्रेशर बढ़ा और उन्होंने बाउंड्री हासिल करने के लिए अपना विकेट गंवाया।

    मार्टिन गुप्टिल

    गुप्टिल के शानदर थ्रो ने तोड़ा भारतीयों का दिल

    जडेजा के आउट होने के बाद भारत को 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी और धोनी क्रीज पर मौजूद थे।

    धोनी ने लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

    हालांकि, उसी ओवर में तेजी के साथ 2 रन लेने के चक्कर में धोनी रनआउट हो गए और भारत की उम्मीद खत्म हो गई।

    मार्टिन गुप्टिल ने दौड़ते हुए शानदार डायरेक्ट हिट लगाई थी।

    मनमुटाव

    धोनी पर लगातार निशाना साधते रहे हैं योगराज

    योगराज सिंह ने लगातार धोनी से मनमुटाव दिखाया है और वह लगातार विकेटकीपर बल्लेबाज पर निशाना साधते रहे हैं।

    चाहे वह युवराज सिंह का टीम से बाहर होना हो या फिर वीरेन्द्र सहवाग का टीम से बाहर होना, योगराज ने हर बात का जिम्मेदार धोनी को ठहराया है।

    हालांकि, युवराज ने कई मौकों पर अपने पिता की बात का खंडन भी किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    महेंद्र सिंह धोनी

    #CSKvMI: MI ने CSK को चेन्नई में हराया, जानें मैच में बने रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    जानें क्या है महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली समूह के बीच चल रहा विवाद रांची
    मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी से काफी पीछे हैं कोहली- धोनी के कोच क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Final: आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है आगे इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नॉट आउट थे रोहित? बल्लेबाज़ ने खुद किया ट्वीट रोहित शर्मा
    इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें संभावित टीमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच सर्वश्रेष्ठ वनडे मैचों पर एक नज़र इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: भारत और इंग्लैंड के विश्व कप के आंकड़े और पिच रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्व कप

    रोहित-राहुल के शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    भारत-श्रीलंका मैच के दौरान विवादित बैनर्स के साथ उड़े जहाज, BCCI ने ICC को लिखी शिकायत BCCI
    जानें क्रिकेट के बारे में फैली कुछ अफवाहों का सच क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और जेपी डुमिनी ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025