NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: MI बनाम LSG के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: MI बनाम LSG के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट
    LSG मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: MI बनाम LSG के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट

    लेखन आदर्श कुमार
    May 16, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार (17 मई) को खेला जाएगा।

    यह MI का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। आज होने वाला मैच यहां इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा।

    ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा रहता है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज? 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की पिच के लाल मिट्टी से बनी होने के कारण उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है।

    यहां स्पिनरों को भी विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पिच में घास की कमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी विकेट के लिए जूझना पड़ता है।

    यहां टॉस की भूमिका अहम रहती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? 

    मुंबई में अभी गर्मी और उमस है। 17 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    आंकड़े

    वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 115 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 53 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 62 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी।

    यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    प्रदर्शन

    वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

    वानखेड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमें के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया है। इस मैच को LSG ने 36 रन से अपने नाम किया था।

    यह मुकबला IPL 2022 में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 168/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI सिर्फ 132/8 का स्कोर ही बना पाई थी।

    इस मैदान पर MI का सबसे बड़ा स्कोर 234 रन रहा है। टीम का सबसे छोटा स्कोर 87 रन रहा है।

    नजर

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

    केएल राहुल ने IPL 2024 में 13 मैच खेले हैं। इसकी 13 पारियों में 136.36 की स्ट्राइक रेट और 35.76 की औसत से 465 रन बनाए हैं।

    तिलक वर्मा के बल्ले से इस सीजन 13 मुकाबलों में 41.60 की औसत और 149.64 की स्ट्राइक रेट से 416 रन निकले हैं। रोहित शर्मा ने 13 मैच में 349 रन और सूर्यकुमार यादव ने 10 मैच में 345 रन बनाए हैं।

    जसप्रीत बुमराह के नाम 13 मैच में 20 विकेट है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    IPL 2024

    IPL 2024: GT बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL में GT और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: वेंकटेश अय्यर का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: राशिद खान का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    RR बनाम MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के IPL में दर्ज अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    DC बनाम RR: संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2024 का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन
    IPL 2024: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में 7,500 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल

    क्रिकेट समाचार

    IPL में RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी टेस्ट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: पॉवरप्ले में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025