NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने MI को हराकर दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 22, 2024
    11:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से हरा दिया।

    इस सीजन RR की यह 7वीं जीत है, वहीं MI को इस सीजन 5वीं हार मिली है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में RR ने 18.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

    ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा जोखा 

    MI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और 52 रन तक टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    तिलक वर्मा (65), नेहाल वढेरा (49) ने MI की पारी संभाली और टीम का स्कोर 179 रन तक ले गए।

    RR के लिए संदीप शर्मा ने 5 विकेट झटके। जवाब में यशस्वी जायसवाल (104*) के शानदार शतक से RR को आसान जीत मिल गई। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है।

    इतिहास

    युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास 

    RR के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नबी (23) को आउट करते ही IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। चहल ने अपने 153वें IPL मैच में 200 विकेट पूरे किए।

    IPL में उन्होंने 21.61 की औसत के साथ ये विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

    उपलब्धि

    संदीप ने अपने IPL करियर में पहली बार चटकाए 5 विकेट

    संदीप ने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके।

    उन्होंने अपने IPL करियर में पहली बार यह कारनामा किया है। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.50 की रही।

    उन्होंने ईशान किशन (0), सूर्यकुमार यादव (10), तिलक वर्मा (65), टिम डेविड (3) और गेराल्ड कोएत्जी (0) को अपना शिकार बनाया।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 3 मुकाबले खेले हैं और 12.67 की उम्दा औसत और 6.91 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट लिए हैं।

    MI

    MI के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने संदीप 

    IPL में अब तक MI के खिलाफ सिर्फ 4 गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल लिया है।

    संदीप से पहले यह कारनामा मोहित शर्मा (5/10), आंद्रे रसेल (5/15) और हर्षल पटेल (5/27) कर चुके हैं।

    संदीप RR के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ चौथे गेंदबाज बने हैं।

    उनसे पहले सोहेल तनवीर (6/14), जेम्स फॉकनर 2 बार (5/20), (5/16) और चहल (5/40) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    बल्लेबाजी

    तिलक ने जड़ा IPL का 5वां अर्धशतक

    तिलक ने पहले में आराम से बल्लेबाजी की और फिर हाथ खोलते हुए तेजी से रन बनाए।

    उन्होंने वढेरा (49) के साथ 5वें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी निभाई।

    वह 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके IPL करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

    यह RR के खिलाफ इस खिलाड़ी का दूसरा अर्धशतक है। IPL 2024 में उन्होंने 8 मैच में 273 रन बनाए हैं।

    हजार

    तिलक ने हासिल की यह उपलब्धि 

    तिलक ने पारी का 47वां रन बनाते ही IPL में 1,000 रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 63वें खिलाड़ी बने हैं।

    वह लीग में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 21 साल 166 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में ऋषभ पंत (20 साल 218 दिन) पहले, यशस्वी जायसवाल (21 साल 130 दिन) दूसरे और पृथ्वी शॉ (21 साल 169 दिन) चौथे पायदान पर हैं।

    वापसी

    यशस्वी का शानदार शतक 

    यशस्वी ने 60 गेंद में 104* रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 173.33 की रही।

    इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए जोस बटलर के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन के साथ 65 गेंद मे 109* रन जोड़े।

    यशस्वी के IPL में दोनों शतक MI के ही खिलाफ आए हैं। इस मुकाबले से पहले उन्होंने इस सीजन एक भी 50+ का स्कोर नहीं बनाया था।

    विकेट

    ट्रेंट बोल्ट IPL में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने

    RR के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा (6) को पवेलियन की राह दिखाई।

    इसके साथ ही वह IPL इतिहास में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए।

    बोल्ट के अब IPL में पहले ओवर में कुल 26 विकेट हो गए हैं।

    उन्होंने पहले ओवर में विकेट चटकाने के मामले में भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने IPL करियर के पहले ओवर में 25 विकेट चटकाए हैं।

    हार्दिक

    हार्दिक ने MI के लिए खेले 100 मुकाबले 

    इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह MI के लिए 100 मुकाबले खेलने वाले 7वें खिलाड़ी बने हैं।

    हालांकि, उनके लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। 100वें मैच में इस खिलाड़ी ने 10 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर में 21 रन खर्च कर दिए।

    रोहित MI के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 215 मैच खेले हैं। किरोन पोलार्ड (211) दूसरे स्थान पर हैं।

    अंक तालिका

    पहले स्थान पर कायम है राजस्थान रॉयल्स

    RR की 8 मैचों में 7वीं जीत है और अंक तालिका में टीम पहले स्थान पर कायम है। उनके 14 अंक (+0.698) हो गए हैं।

    IPL 2024 में MI की यह पांचवीं हार है। MI ने इस सीजन में अब तक 3 जीत दर्ज (-0.227) की हुई है और तालिका में 7वें स्थान पर है।

    श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम 7 में से 5 जीत दर्ज करते हुए दूसरे स्थान पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    मुंबई इंडियंस
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: सुनील नरेन ने RCB के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: PBKS के खिलाफ दमदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    IPL 2024: ईडन गार्डन पर होगी KKR बनाम RCB की टक्कर, जानिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में इन गेंदबाजों ने किया है विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी CSK के लिए 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी
    रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स  जसप्रीत बुमराह
    MI बनाम RCB: दिनेश कार्तिक ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    ग्लेन मैक्सवेल IPL में संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR ने दर्ज की चौथी जीत, RCB के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025