NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    RR बनाम MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    यशस्वी जायसवाल ने खेली शतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 22, 2024
    11:43 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी (104*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और इस सीजन का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 59 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी पारी की बदौलत ही RR की टीम ने 180 रन के लक्ष्य को महज 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

    आइए उनकी पारी और आंकडे़ जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही यशस्वी की पारी और साझेदारी?

    RR को यशस्वी और जोस बटलर (35) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, 74 रन के कुल स्कोर पर बटलर पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद यशस्वी ने संजू सैमसन के साथ पारी को बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इसके बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने सैमसन के साथ 109* रन की साझेदारी निभाई। वह 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों से 104 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रिकॉर्ड

    यशस्वी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

    इस शतक के साथ यशस्वी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    वह IPL में 2 शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने दोनों शतक 23 साल की उम्र से पहले लगाए हैं।

    उन्होंने पहला शतक पिछले सीजन में MI के खिलाफ 21 साल 123 दिन की उम्र में और दूसरा शतक MI के खिलाफ 22 साल 116 दिन की उम्र में लगाया हैं।

    उनसे पहले 23 की उम्र से पहले कोई भी 2 शतक नहीं जड़ पाया है।

    प्रदर्शन

    इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे यशस्वी

    यशस्वी के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा था। वह पिछली 7 पारियों में केवल 121 रन ही बना सके थे।

    कई बार अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी पारी को लंबा नहीं खींच पा रहे थे।

    उनके पिछले 7 मैचों के स्कोर क्रमश: 24, 5, 10, 0, 24, 39, 19 के रहे थे।

    हालांकि, आज की पारी में उनकी खराब फॉर्म की कोई झलक नजर नहीं आए और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया।

    करियर

    कैसा रहा है यशस्वी का IPL करियर?

    यशस्वी ने साल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 45 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32.49 की औसत और 150.05 की स्ट्राइक रेट से 1,397 रन बनाए हैं।

    वह 2 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124 रन का रहा है।

    वह इस लीग में अब तक 170 चौके और 54 छक्के जड़ चुके हैं। वह 14 कैच भी लपक चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    यशस्वी जायसवाल
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में RCB और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: विराट कोहली के बल्ले से KKR के खिलाफ जमकर निकलते हैं रन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: सुनील नरेन ने RCB के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने IPL में पूरे किए 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए इंडियन प्रीमियर लीग

    यशस्वी जायसवाल

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, पोर्ट ऑफ स्पेन में की तीसरी सर्वाधिक ओपनिंग साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट में सबसे ज्यादा रन रेट से ओपनिंग साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बनी रोहित-यशस्वी रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक टेस्ट सीरीज में बनाया ओपनिंग साझेदारी का खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को किया टीम में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स  जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025