
रोनाल्डो 20 साल बाद बेलोन डी'ओर के 30 संभावित खिलाड़ियों में नहीं, मेसी ने बनाई जगह
क्या है खबर?
फुटबॉल की दुनिया का प्रतिष्ठित अवार्ड बेलोन डी'ओर 2023 के लिए बुधवार शाम को 30 संभावित नामों की घोषणा कर दी गई है।
20 साल बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम इस सूची में नहीं है। उनके अलावा किलियन एम्बाप्पे, लियोनल मेसी और एरलिंग हालैंड जैसे स्टार खिलाड़ी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
30 अक्टूबर को पेरिस में बेस्ट फुटबॉलर का यह अवार्ड दिया जाएगा।
आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।
नाम
साल 2022 में इस सूची में नहीं था मेसी का नाम
साल 2022 में मेसी का नाम इस अवार्ड की सूची में नहीं था। वह 7 बार इस अवार्ड को जीत चुके हैं।
उन्होंने पहली बार साल 2009 में यह अवार्ड अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी वह इस अवार्ड से सम्मानित किए गए थे।
बता दें कि कई पूर्व खिलाड़ियों, कोच और फैंस की वोटिंग के आधार पर विजेता का चुनाव किया जाता है।
रोनाल्डो
रोनाल्डो को नहीं मिली जगह
रोनाल्डो 5 बार इस अवार्ड को जीत चुके हैं। आखिरी बार साल 2003 में उनका नाम इस सूची में नहीं था।
तब वह मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पहली बार साल 2008 में इस अवार्ड को जीता था।
इसके बाद उन्होंने साल 2013, 2014, 2016 और 2017 में इस अवार्ड को अपने नाम किया था। रोनाल्डो इस समय सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ खेल रहे हैं।
जीत
इन खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार टक्कर
मेसी के पास आठवीं बार यह अवार्ड जीतने का मौका है। हालांकि, उन्हें हालैंड से जोरदार टक्कर मिल सकती है।
इस खिलाड़ी ने मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हुए 53 मुकाबलों में 52 गोल दागे हैं।
उन्हें साल 2022 का UEFA प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है। कतर में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले मेसी को एम्बाप्पे और लिवरपूल के मोहम्मद सलाह से भी टक्कर मिलेगी।
विश्व कप
कतर विश्व कप में मेसी ने किया था शानदार प्रदर्शन
मेसी ने साल 2022 के कतर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल किए थे जो कि अंतिम गोल्डन बूट विजेता एम्बाप्पे से सिर्फ 1 गोल कम थे।
उन्होंने टूर्नामेंट को संयुक्त रूप से सबसे अधिक संख्या 3 असिस्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा (21) पास किए थे।
किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा उनके 13 शॉट लक्ष्य पर लगे थे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका 'फ्रांस फुटबॉल' द्वारा इस अवार्ड को दिया जाता है। क्लब और राष्ट्रीय टीम की ओर से साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान मिलता है। साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था