Loading...
महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल
पेले ने तीन बार ब्राजील को विश्व कप विजेता बनाया था (तस्वीर: ट्विटर/@FIFAcom)

महान फुटबॉलर पेले के नाम दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा बेहद मुश्किल

Dec 30, 2022
11:44 am

क्या है खबर?

फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी पेले का गुरुवार रात 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर पेले बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेले को कोलन कैंसर था। उन्हें लगातार कीमोथेरेपी दी जा रही थी, लेकिन इससे उनके लिवर और किडनी काफी कमजोर गए थे। पेले ने अपने करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स स्थापित किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा।

पहला विश्व कप

विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

पेले ने केवल फुटबॉल ही नहीं खेली, बल्कि उन्होंने इस खेल को जीया है। यही वजह है कि इस खेल के कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज होते गए।

उन्होंने अपना पहला FIFA विश्व कप वर्ष 1958 में खेला था। उनके नाम इस सबसे बड़े मंच पर सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

उस विश्व कप में उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेल्स के खिलाफ गोल दागा था, तब उनकी उम्र 17 साल और 239 दिन थी।

हैट्रिक

विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

पेले ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही विश्व कप में ऐसी छाप छोड़ी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

उनके नाम विश्व कप में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

उन्होंने पहले ही विश्व कप में सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक दागी थी। तब उनकी उम्र केवल 17 साल और 244 दिन थी।

उन्होंने फाइनल में भी गोल दागा था, ऐसा करने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

पेले के नाम है विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल असिस्ट करने का रिकॉर्ड

पेले ने 1958 में अपने पहले फुटबॉल विश्व कप फाइनल में शानदार खेल दिखाया था। फाइनल में उन्होंने सूडान की रक्षापंक्ति को भेदते हुए दो गोल दागे थे। पेले के नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल असिस्ट (10) करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

ADVERTISEMENT

विश्व कप विजेता

ब्राजील को तीन बार बनाया विश्व कप विजेता

पेले ने ब्राजील को विश्व पटल पर फुटबॉल के चलते एक विशेष पहचान दिलाई।

उन्होंने अपने करिश्माई खेल के बलबूते ब्राजील को तीन बार 1958, 1962, 1970 में फुटबॉल विश्व कप विजेता बनाया।

उन्होंने अपनी जीवनकाल में कुल चार विश्व कप में भाग लिया और उनमें से तीन जीते।

यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनसे ज्यादा विश्व कप अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं।

गोल

पेले के नाम दर्ज हैं 1,281 गोल

पेले ने वर्ष 1977 में फुटबॉल से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया था, लेकिन उससे पहले ही वह इस खेल में गई कीर्तिमान कर चुके थे। आज उनके आस-पास भी पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आता है।

उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में कुल 1,363 मैच खेले और उनमें 1,281 गोल दागे थे।

ब्राजील फुटबॉल टीम की ओर से उन्होंने 92 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उनमें वह कुल 77 गोल दागने में ललयाब रहे थे।

उपलब्धि

पेले के नाम दर्ज हैं ये खास उपलब्धि

पेले के नाम दो कैलेंडर वर्ष में दो बार 100 से अधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

उन्होंने साल 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दाग दिए थे।

पेले के बाद इस सूची में जॉम्बिया के गॉडफ्रे चितालू के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1972 में कुल 107 गोल दागे थे। हालांकि, वह केवल एक ही कैलेंडर वर्ष में ये करिश्मा दिखा सके थे।

खिताब

पेले ने अपने जीवनकाल में जीते थे ये प्रतिष्ठित खिताब

पेले ने अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का अवसर मिला, जो इस प्रकार हैं।

फुटबॉल विश्व कप: 1958, 1962, 1970 (तीन बार)

कैम्पिोनाटो पॉलिस्ता: 1958, 1960, 1961, 1962, 1964, 1965, 1967, 1968, 1969, 1973 (10 बार)

कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सीरी-A: 1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1968 (छह बार)

इंटरकॉन्टिनेंटल कप: 1962 और 1963 (दो बार)

कोपा लिबर्टाडोरेस: 1962 और 1963 (दो बार)

इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर कप: 1968 (एक बार)

नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग: 1977 (एक बार)

ADVERTISEMENT