NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
    खेलकूद

    मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?

    मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 07, 2022, 06:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
    लियोनल मेसी (लेफ्ट) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (राइट)

    लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ी हैं। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लिए मेसी काफी अहम खिलाड़ी हैं। कई सालों से ये दोनों खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में भी अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतर काम किया है। आइए जानते हैं कैसा रहा है दोनों का अंतरराष्ट्रीय करियर।

    पुस्कास से आगे निकले हैं मेसी

    मेसी ने हाल ही में एस्टोनिया के खिलाफ दोस्ताना मैच में पांच गोल दागे थे। यह पहला मौका था जब 34 साल के मेसी ने अपने देश के लिए किसी मैच में पांच गोल दागे थे। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के लिए मेसी अब तक 162 अपिएरेंस में 86 गोल दाग चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय गोल्स के मामले में उन्होंने हंगरी के दिग्गज फेरेंक पुस्कास (84) को पीछे छोड़ दिया है।

    117 गोल दाग चुके हैं रोनाल्डो

    पुर्तगाल ने नेशंस लीग के मुकाबले में स्विटजरलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की थी और इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागे थे। दो गोल दागने के साथ ही रोनाल्डो के 117 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं। पिछले साल ही रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ईरान के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर अली देई के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था जिन्होंने 109 गोल दागे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मेसी के रिकॉर्ड

    मेसी ने 2014 विश्व कप, कोपा अमेरिका 2015 और 2021 में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जीता था और वह मेजर टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार यह अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं। 2014 विश्व कप में मेसी ने चार बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था और एक ही विश्व कप में सबसे अधिक बार मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी हैं। कोपा अमेरिका के एक संस्करण में भी वह सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच जीत चुके हैं।

    46 अलग देशों के खिलाफ गोल कर चुके हैं रोनाल्डो

    मेसी के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बोलिविया, एक्वाडोर और उरुग्वे तीन फेवरिट टीमें रही हैं। बोलिविया के खिलाफ उन्होंने आठ और बाकी दोनों के खिलाफ छह-छह गोल दागे हैं। रोनाल्डो ने लुक्सेमबर्ग के खिलाफ नौ और लिथुआनिया तथा स्वीडन के खिलाफ सात-सात गोल दागे हैं। रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 46 अलग देशों के खिलाफ गोल दागा है। मेसी ने अब तक 30 देशों के खिलाफ गोल दागे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रोनाल्डो ने यूरो 2016 और UEFA नेशंस लीग के पहले संस्करण के रूप में दो अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। मेसी ने पिछले साल कोपा अमेरिका के रूप में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था। हाल ही में उन्होंने दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी

    ताज़ा खबरें

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट: LIC करेगा अडाणी समूह से बात, कहा- हमें सवाल पूछने का हक अडाणी समूह
    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    बेथ मूनी बनीं ऑस्ट्रेलिया की साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर, वनडे में भी रहीं बेस्ट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    फुटबॉल समाचार

    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल में पहली बार हुआ सफेद कार्ड का इस्तेमाल, जानें कारण और इसकी खासियत फुटबॉल लीग्स
    मेसी की टीम के खिलाफ हारे रोनाल्डो, मैच के बाद लिखा दिल छूने वाला पोस्ट क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    BBC की लाइव कवरेज में चलाई गई अश्लील वीडियो की आवाज, प्रैंकस्टर ने ली जिम्मेदारी BBC

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मेसी-रोनाल्डो का मैच देखने के लिए सऊदी के बिजनेसमैन ने खरीदा लगभग 22 करोड़ का टिकट लियोनल मेसी
    लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दोस्ताना मैच में भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी  लियोनल मेसी
    FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर मैनचेस्टर यूनाइटेड
    लियोनल मेसी को साइन करना चाहता है सउदी अरब का क्लब अल हिलाल लियोनल मेसी

    लियोनल मेसी

    लियोनल मेसी की FIFA विश्व कप वाली पोस्ट बनी इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक लाइक वाली पोस्ट FIFA विश्व कप 2022
    FIFA विश्व कप: शाहरुख से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने की मेसी की तारीफ शाहरुख खान
    लियोनल मेसी के FIFA विश्व कप के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़े FIFA विश्व कप
    FIFA विश्व कप फाइनल मैच के दौरान टूटा गूगल सर्च का रिकॉर्ड FIFA विश्व कप

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023