NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 05, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स
    रोनाल्डो के नाम हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स

    अगले वीकेंड प्रीमियर लीग 2021-22 सीजन के चौथे गेमवीक में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी मैनचेस्टर यूनाइटेड वापसी कर सकते हैं। 2009 में रोनाल्डो ने यूनाइटेड छोड़कर रियल मैड्रिड ज्वाइन किया था और फिर 2018 में वह युवेंटस चले गए थे। रोनाल्डो ने अब युवेंटस छोड़कर वापस यूनाइटेड ज्वाइन कर लिया है। फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम कई शानदार रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। एक नजर रोनाल्डो द्वारा बनाए गए कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स पर।

    चैंपियन्स लीग में रोनाल्डो के नाम हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स

    रोनाल्डो ने चैंपियन्स लीग में सबसे अधिक 134 गोल दागे हैं। सबसे अधिक गोल के मामले में वह लियोनल मेसी से 14 गोल आगे हैं। उन्होंने किसी अन्य खिलाड़ी से कहीं अधिक पांच बार चैंपियन्स लीग खिताब जीता है और नॉकआउट मुकाबलो में 67 गोल दाग चुके हैं। वह एक सीजन में सबसे अधिक 17 गोल दागने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में 42 असिस्ट भी किए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रोनाल्डो के रिकॉर्ड्स

    हाल ही में रोनाल्डो ने अली देई के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वह पुर्तगाल के लिए 111 गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो और देई ने ही 90 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं। रोनाल्डो ने 45 अलग-अलग देशों के खिलाफ गोल किया है जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने सबसे अधिक नौ अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लगाई हैं। उन्होंने यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे अधिक 14 गोल दागे हैं।

    रोनाल्डो द्वारा बनाए गए कुछ अन्य रिकॉर्ड्स

    रोनाल्डो अब तक 785 गोल दाग चुके हैं जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके बाद पेले (765), रोमारियो (753) और मेसी (748) ने सबसे अधिक गोल दागे हैं। वह रियल मैड्रिड के लिए सबसे अधिक (450) गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। 2011 से 2017 के बीच रोनाल्डो ने लगातार सात सीजन 50 से अधिक गोल दागे थे। उनके इस रिकॉर्ड को भी अब तक कोई छू नहीं सका है।

    ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोनाल्डो

    रोनाल्डो प्रीमियर लीग, ला-लीगा और सेरी-ए में 50 या उससे अधिक गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने इन तीनों ही देशों में घरेलू टाइटल भी जीते हैं। रोनाल्डो 30 से अधिक खिताब जीत चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    प्रीमियर लीग फुटबॉल

    ताज़ा खबरें

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था कांग्रेस समाचार
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने लगाया 56 गेंदों में धुंआधार शतक, हासिल की ये उपलब्धि स्टीव स्मिथ
    दाऊद इब्राहिम ने कराची में दूसरी शादी की, हसीना पारकर के बेटे ने किया खुलासा दाऊद इब्राहिम
    रणजी ट्रॉफी: सचिन बेबी ने लगाया लगातार दूसरा शतक, पूरे किए घरेलू क्रिकेट में 9,000 रन रणजी ट्रॉफी

    फुटबॉल समाचार

    लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दोस्ताना मैच में भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी को साइन करना चाहता है सउदी अरब का क्लब अल हिलाल लियोनल मेसी
    रोनाल्डो के नए क्लब अल-नासर का UAE में है बड़ा जलवा, जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ किया करार, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये फुटबॉल समाचार
    पेले ने FIFA फुटबॉल विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े पेले
    लियोनल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, FIFA विश्व कप फाइनल होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच- रिपोर्ट FIFA विश्व कप 2022
    FIFA विश्व कप 2022: क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें हुईं पक्की, जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले FIFA विश्व कप 2022

    प्रीमियर लीग फुटबॉल

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी फुटबॉल समाचार
    बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स मैनचेस्टर सिटी
    800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े रियल मैड्रिड
    प्रीमियर लीग 2021-22: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023