NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए ओलंपिक इतिहास में कब-कब भारतीय हॉकी टीम ने जीते हैं कांस्य पदक
    अगली खबर
    जानिए ओलंपिक इतिहास में कब-कब भारतीय हॉकी टीम ने जीते हैं कांस्य पदक
    पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता था कांस्य पदक (तस्वीर:एक्स /@Tokyo2020)

    जानिए ओलंपिक इतिहास में कब-कब भारतीय हॉकी टीम ने जीते हैं कांस्य पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2024
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारने के बावजूद भी पदक की दौड़ में बरकरार है।

    हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम अपने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन से 8 अगस्त को भिड़ेगी।

    अगर भारत अपने अगले मैच में स्पेन को हराने में सफल होता है तो यह ओलंपिक इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का कुल 13वां पदक होगा।

    आइए जानते हैं भारतीय हॉकी टीम ने कब-कब कांस्य पदक जीते हैं।

    टोक्यो

    टोक्यो ओलंपिक 2021

    भारतीय हॉकी टीम ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

    कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया था।

    इसके साथ ही भारत ने 41 साल के बाद हॉकी में कोई पदक जीता था।

    इससे पहले टोक्यो खेलों के सेमीफाइनल में भारत को बेल्जियम के खिलाफ 2-5 से हार झेलनी पड़ी थी।

    पिछले संस्करण में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 6 गोल हरमनप्रीत ने किए थे।

    म्यूनिख

    म्यूनिख ओलंपिक 1972 

    1972 का ओलंपिक संस्करण जर्मनी के म्यूनिख में खेला गया था। पूल-B में मौजूद भारत ने क्वालिफिकेशन में अपने 7 में से 5 मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

    सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ने भारत को 2-0 से हराया था। इसके बाद कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया था।

    उस संस्करण में भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल मुखबैन सिंह (8) ने किए थे।

    मेक्सिको 

    मेक्सिको ओलंपिक 1968

    1968 के ओलंपिक खेल मेक्सिको में आयोजित हुए थे। पहले दौर में भारतीय टीम ने अपने 7 में से 6 मैच जीतते हुए अंतिम-4 टीमों में अपनी जगह बनाई थी।

    सेमीफाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को पार नहीं कर सकी थी। इसके बाद कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने वेस्ट जर्मनी को 2-1 से हराया था।

    उस संस्करण में पाकिस्तान ने स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया ने रजत पदक जीते थे।

    उपलब्धि 

    भारतीय हॉकी टीम ने जीते हैं सर्वाधिक 8 स्वर्ण 

    हॉकी के इतिहास में भारत ने सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत के खाते में 1 रजत और 3 कांस्य पदक भी आए हैं।

    1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से भारतीय हॉकी टीम के सनसनीखेज प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी।

    उस संस्करण में मेजर ध्यान चंद के नेतृत्व में भारत ने 29 गोल किए और एक भी गोल नहीं खाया था।

    दिलचस्प रूप से भारत ने 1928 से 1956 तक हुए सभी 6 संस्करण में स्वर्ण जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    ओलंपिक

    प्राचीन ओलंपिक में खेल के दौरान धोखाधड़ी करने पर क्या मिलती थी सजा? अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत ने जीता दूसरा पदक, मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया कांस्य पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत सिंह कौन हैं? सरबजोत सिंह
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 31 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: तीरंदाजी में अंकिता-धीरज का कमाल, सेमीफाइनल में बनाई जगह जूडो
    पेरिस ओलंपिक 2024: पीवी सिंधु ने हार के बाद किया अपने भविष्य की योजना का खुलासा पीवी सिंधु
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंचीं मनु भाकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025