Page Loader
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
दीपिका कुमारी 3 अगस्त को खेलती हुईं नजर आएंगी (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

Aug 02, 2024
04:31 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। ये सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं। ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत ने निशानेबाजी में 3 पदक जीते हैं। अब 3 अगस्त को निशानेबाजी, तीरंदाजी और सेलिंग में भारत के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। पूरे दिन मेडल के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। ऐसे में आइए 3 अगस्त के कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।

निशानेबाजी

निशानेबाजी में भारत के मुकाबले 

3 अगस्त को निशानेबाजी के स्कीट स्पर्धा में महिला खिलाड़ियों का क्वालिफिकेशन खेला जाएगा। इसमें भारत के लिए रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान खेलती हुईं नजर आएंगी। ये मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे। अब तक निशानेबाजी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी अगले दौर में पहुंचना चाहेंगी। इस ओलंपिक में स्कीट स्पर्धा में भारतीय टीम कुछ अच्छा नहीं किया है।

तिरंदाजी

तीरंदाजी में होंगे भारत के 2 मैच 

तीरंदाजी में भारत की स्टार खिलाड़ी दीपिका कुमारी दोपहर 1:52 बजे खेलती हुईं नजर आएंगी। यह महिला एकल का एलिमिनेशन राउंड होगा। दीपिका जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन के खिलाफ खेलने उतरेंगी। इसके अलावा भजन कौर भी तीरंदाजी में अपना मुकाबला खेलेंगी। दोपहर 2:05 बजे उनका महिला एकल एलिमिनेशन राउंड मुकाबला खेला जाएगा। उनके सामने इंडोनेशिया की डायनांदा चोइरुनिसा होंगी।

रेस

सेलिंग में खेले जाएंगे ये मुकाबले 

सेलिंग खेल में शाम 5:55 बजे नेत्रा कुमानन अपने 5वें रेस में उतरेंगी। इसी खेल में विष्णु सरवणन दोपहर 3:45 बजे अपना मुकाबला खेलेंगे। भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में ही बाहर हो गईं हैं। उन्हें लंदन ओलंपिक की चैंपियन रहीं क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। इस खेल में भारत के पदक की उम्मीद खत्म हो गई है।

पदक

इन स्टार खिलाड़ियों का पदक जीतने का सपना टूटा

परिस ओलंपिक में पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हैं। उन्हें चीन की बिंग जियाओ ने 21-19 और 21-14 से हराया। इसके अलावा मुक्केबाज निखत जरीन का भी पदक जीतने का सपना टूट गया है। उन्हें भी चीन की वू यू ने एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। बैडिंमटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। एचएस प्रणय भी हमवतन लक्ष्य सेन से मुकाबला हारकर बाहर हो गए।