NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया
    रोचक रहा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 22, 2023
    10:07 pm

    क्या है खबर?

    हॉकी विश्व कप में कलिंगा स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्रॉस-ओवर मैच में न्यूजीलैंड ने सडन डेथ (पेनल्टी शूटआउट) में भारतीय हॉकी टीम को 5-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही भारत का विश्व कप में सफर थम गया।

    निर्धारित समय में भारत की ओर से ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह और वरुण कुमार तथा न्यूजीलैंड से लेन सैम, रसेल केन और फाइंडले सीन ने गोल दागे।

    क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा।

    पहला क्वार्टर

    भारत के वर्चस्व के बीच गोलरहित रहा पहला क्वार्टर

    स्टेडियम में घरेलू समर्थकों के बीच भारतीय टीम ने अपेक्षाकृत तेज शुरुआत की और कीवी टीम पर दबाव बनाकर रखा। इस बीच भारत ने विपक्षी रक्षापंक्ति को कई मौकों पर छकाया, लेकिन मैदानी गोल करने में असमर्थ रहे।

    इसके बाद पहले क्वार्टर के अंत में भारत को पेनल्टी कार्नर मिला, जिस पर भारतीय कप्तान हरनमनप्रीत ने असफल प्रयास किया।

    भारत की ओर से लगातार किए गए आक्रमणों के बाद भी पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में दागे गए कुल तीन गोल

    दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत की ओर से ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट में मैदानी गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। उन्होंने दाएं छोर से जोरदार स्ट्रोक लगाकर सीधा गोल पोस्ट को भेद दिया।

    इसके बाद 24वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

    हालांकि, बैकफुट पर नजर आ रही न्यूजीलैंड से मैच के 28वें मिनट में लेन सैम ने मैदानी गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर के बाद 3-2 से आगे था भारत

    तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की। कीवी खिलाड़ी ब्रेक के बाद ऊर्जा से भरे हुए नजर आए। दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी उनकी गति को रोकने में नाकाम दिखे। अच्छे खेल के बावजूद न्यूजीलैंड बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

    दूसरी तरफ भारत को पेनल्टी कार्नर हासिल हुआ, जिस पर वरुण ने गोल (40वां मिनट) करके बढ़त को मजबूत कर दिया।

    तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले रसेल केन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर दिया।

    चौथा क्वार्टर

    चौथे क्वार्टर में 3-3 से बराबरी पर रहा मैच

    एक गोल से पीछे चल रही न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर की आक्रामक शुरुआत की। इसके परिणामस्वरूप उन्हें पेनल्टी कार्नर मिला, जिस पर फाइंडले सीन ने गोल करके टीम को 3-3 से बराबरी पर ला दिया।

    मैच के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को मैदानी गोल करने का शानदार मौका मिला, जिसे वह भुना नहीं सके।

    भारतीय गोल पोस्ट की रक्षा कर रहे कृष्ण पाठक ने शानदार बचाव किया और निर्धारित 60 मिनट के बाद स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा।

    पेनल्टी शूटआउट

    रोचक हुआ मैच का अंत

    पेनल्टी शूटआउट में शुरुआती पांच प्रयास के बाद स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा।

    शूटआउट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत, राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने गोल किए। वहीं गोलकीपर श्रीजेश ने न्यूजीलैंड के आखिरी दो प्रयासों को विफल कर दिया।

    इसके बाद सडन डेथ में गोलकीपर कृष्ण पाठक ने अच्छे बचाव किए, लेकिन आठवें प्रयास में शमशेर सिंह गोलकीपर डॉमिनिक डक्सिन को छका नहीं पाए और भारत एक गोल से अंतर से हारकर विश्व कप से बाहर हो गया।

    पहला क्रॉस-ओवर

    मलेशिया ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    इससे पहले आज हुए पहले क्रॉस-ओवर मुकाबले में मलेशिया ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर दिया है, जहां उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है।

    निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मलेशिया के चार खिलाड़ियों ने गोल दागने में सफलता हासिल की जबकि स्पेन से तीन खिलाड़ी ही गोल कर सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप
    हॉकी समाचार
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    भारतीय हॉकी टीम

    कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में हुई भारत के दो हॉकी दिग्गजों की मौत हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 7-1 से हराया हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन ओलंपिक

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    हॉकी समाचार

    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान समेत पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी टीम
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या हॉकी टूर्नामेंट
    आज ही के दिन आजादी के बाद भारत ने जीता था पहला ओलंपिक गोल्ड भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी टूर्नामेंट

    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया भारतीय हॉकी टीम
    मैच हारने के बाद कोच के कहने पर बंगाल अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हुए गंजे हॉकी समाचार
    मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल मध्य प्रदेश
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025