LOADING...
IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो 
RCB ने पहली बार IPL की ट्रॉफी जीती है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो 

Jun 04, 2025
07:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहली बार खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग 50 हजार फैंस के सामने 'विजय परेड' निकाली। इससे पहले टीम ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से विधानसभा में मुलाकात की और इसके बाद वह स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान लोगों के बीच भगदड़ भी हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान

विजय परेड में कोहली ने क्या कहा?

विराट कोहली ने इस दौरान कहा, "यह जीत और यह ट्रॉफी आप सभी फैंस के लिए है। मैंने आज तक दुनिया में आप जैसा फैन बेस कहीं नहीं देखा। RCB का फैन बेस दुनिया का सबसे बेहतरीन है। मैंने 'अनबॉक्स' इवेंट में आपसे एक अनुरोध किया था और आज फिर से वही अनुरोध करता हूं। कृपया हमारे कप्तान रजत पाटीदार को पूरा समर्थन और प्यार दें। वह आपका लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले हैं।"

ट्विटर पोस्ट

RCB ने साझा किया ये वीडियो 

ट्विटर पोस्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ विराट कोहली