NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश 
    अगली खबर
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश 
    अय्यर ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 02, 2025
    01:42 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर-2 मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS की टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर (87*) की जोरदार पारी की मदद से 19 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

    रोहित शर्मा (8) का विकेट जल्दी खोने के बाद MI से जॉनी बेयरस्टो (38), तिलक वर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (44) ने उम्दा पारियां खेलीं।

    अंतिम ओवरों में नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

    जवाब में PBKS से प्रियांश आर्य (20) और प्रभसिमरन सिंह (6) जल्दी आउट हुए। वहीं, जोस इंग्लिस (38) और नेहाल वढेरा (48) ने अच्छी पारियां खेलीं।

    आखिर में कप्तान अय्यर ने जीत दिलाई।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने खेली 44 रन की पारी 

    MI ने जब 70 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए।

    उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए PBKS के गेंदबाजों की पिटाई की।

    MI के इस प्रमुख बल्लेबाज ने 26 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

    वह अपने अर्धशतक से चूक गए। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनकी उम्दा पारी का अंत किया।

    रिकॉर्ड 

    सूर्यकुमार ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा 

    सूर्यकुमार अब एक संस्करण में बतौर गैर सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु (RCB) के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (691) को पीछे छोड़ दिया।

    सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में अब तक 16 पारियों में 65.18 की औसत और 167.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 717 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 73* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए।

    जानकारी

    चहल ने चौथी बार सूर्यकुमार का विकेट लिया 

    क्रिकइंफो के अनुसार, 13 IPL पारियों में चहल ने सूर्यकुमार को 4 बार आउट किया है। सूर्यकुमार ने उनके खिलाफ 88 गेंदों पर 131.81 की स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं। उन्होंने 35 डॉट गेंदों का सामना किया है।

    अय्यर 

    अय्यर ने पूरे किए 6,500 टी-20 रन 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS के कप्तान अय्यर ने बेहतरीन पारी खेली।

    उन्होंने रीस टॉपली के एक ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए।

    उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली छठी अर्धशतकीय पारी रही।

    वह 41 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

    इस बीच उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 6,500 रन भी पूरे किए।

    जानकारी

    अय्यर ने कप्तानी में रचा इतिहास 

    अय्यर 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने हैं। उनकी कप्तानी में DC की टीम 2020 के सीजन में उपविजेता रही थी। इसके अलावा IPL 2024 में अय्यर के नेतृत्व वाली KKR की टीम विजेता बनी थी।

    फाइनल 

    3 जून को फाइनल में भिड़ेगी PBKS की टीम 

    PBKS की टीम अब 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।

    PBKS ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि RCB की टीम ने चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है।

    हालांकि, दोनों टीमें अब तक खिताब नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में इस बार नया विजेता मिलना तय है।

    दिलचस्प रूप से ये दोनों टीमें पहले सीजन से IPL में हिस्सा ले रही हैं।

    जानकारी

    पहली बार 200+ के स्कोर का बचाव नहीं कर सकी MI 

    यह पहला मौका है, जब MI की टीम 200 से अधिक रनों का बचाव करने में असफल रही। इससे पहले MI ने 18 मैचों में 200 से अधिक रन बनाए थे और सभी में जीत हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025

    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL: लगातार 2 सीजन अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहीं इन कप्तानों की टीमें  IPL रिकॉर्ड्स
    IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर सर्वाधिक सीजन में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL रिकॉर्ड्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला  आशीष नेहरा
    'ऑपरेशन सिंदूर' का असर: PBKS बनाम MI मुकाबला 11 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  हार्दिक पांड्या

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट के इतिहास में इन गेंदबाजों ने डाले हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवर  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2025 में कैसा रहा DC के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  अक्षर पटेल
    IPL 2025 में निकोलस पूरन का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े निकोलस पूरन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: सिर्फ 101 रन पर सिमटी PBKS की पारी, प्लेऑफ का न्यूनतम स्कोर बनाया IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025