
सजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में करिश्मा कपूर को नहीं मिलेगा कुछ
क्या है खबर?
जब से करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हुआ है, उनकी संपत्ति के हकदार को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। संजय की मौत के बाद से उनके परिवार में कई तरह के नए खुलासे भी हुए हैं। ये भी खबर आई कि करिश्मा, संजय की 30,000 करोड़ रुपये में हिस्सा मांग सकती हैं। इस खबर में कितनी सच्चाई है और कौन होगा संजय की संपत्ति का असली हकदार? आइए जानते हैं।
रिपोर्ट
करिश्मा नहीं, उनके बच्चे होंगे हकदार
संजय के निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था। कहा गया कि उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा भी उनकी संपत्ति की हकदार होंगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी में से करिश्मा को कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन उनके बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के कानूनी उत्तराधिकारी हैं। संजय की वसीयत में करिश्मा का कहीं भी जिक्र नहीं है।
स्पष्टीकरण
संजय की संपत्ति से जुड़े मामलों में करिश्मा का कोई लेना-देना नहीं
संजय के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि करिश्मा, संजय की किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में शामिल नहीं हैं। करिश्मा ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है और ना ही वो संजय की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं। करिश्मा की चिंता इस समय उनके बच्चों की भलाई और भविष्य है। संजय और करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के असली हकदार हैं। उन्हें इसमें पूरा हक मिलेगा।
दुखद
12 जून, 2025 को हुआ था संजय का निधन
बता दें कि इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलने के दौरान संजय कपूर का अचानक निधन हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि पोलो खेलने के दौरान उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। बताया गया था कि मधुमक्खी ने संजय के गले में डंक मार दिया था, जिसके कारण वो सांस नहीं ले पाए थे।
रिश्ता
करिश्मा से संजय की शादी और तलाक
करिश्मा से संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद वो अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक हो गया। बता दें कि करिश्मा से संजय की दूसरी शादी थी। उन्होंने करिश्मा से पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से तीसरी शादी रचाई थी।