Page Loader
टी-20 क्रिकेट में सबसे कम परियों में 2,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर
साई सुदर्शन ने टी-20 क्रिकेट में हासिल की खास उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@IPL)

टी-20 क्रिकेट में सबसे कम परियों में 2,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर

May 03, 2025
06:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 38 रन से हरा दिया। SRH की टीम 224 रन के जवाब में 186/6 रन ही बना पाई। मैच में GT के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 48 रन की खेली। इस दौरान 32वां रन बनाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 2,000 रन पूरे हो गए। आइए टी-20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

शॉन मार्श - 53 पारी

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज शॉन मार्श पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 53 पारियों में टी-20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे किए थे। मार्श ने अपने टी-20 करियर में अब तक 215 मैचों की 112 पारियों में 37.90 की औसत और 128.53 की स्ट्राइक रेट से 7,050 रन बना लिए हैं। इसमें 2 शतक के साथ 57 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन का रहा है।

#2

साई सुदर्शन - 54 पारी

इस सूची में GT के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 54 पारियों में टी-20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे किए हैं। सुदर्शन ने अपने टी-20 करियर में अब तक 55 मैचों की 54 पारियों में 42.00 की औसत और 135.66 की स्ट्राइक रेट से 2,016 रन बना लिए हैं। इसमें 1 शतक के साथ 13 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन का रहा है।

#3

ब्रैड हॉज, मार्कस ट्रेस्कोथिक और मुहम्मद वसीम - 58-58 पारी

सूची में ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और UAE के मुहम्मद वसीम तीसरे नंबर पर हैं। तीनों ने 58-58 पारियों में टी-20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे किए थे। हॉज ने अपने टी-20 करियर में 261 पारियों में 7,406 रन (2 शतक और 48 अर्धशतक), ट्रेस्कोथिक ने 87 पारियों में 2,363 रन (2 शतक और 17 अर्धशतक) और वसीम ने 98 पारियों में 3,178 रन (3 शतक और 23 अर्धशतक) अपने नाम किए हैं।