NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    श्रेयस अय्यर का बल्ला इस संस्करण खूब बोला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 04, 2025
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने अपने नेतृत्व से सबका दिल जीत लिया।

    उन्होंने टीम को लंबे समय बाद फाइनल तक पहुंचाया।

    हालांकि, वह फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खिताब जीतने से चूक गए, लेकिन अय्यर ने अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और निडरता भर दी।

    अय्यर की बल्लेबाजी भी इस संस्करण कमाल की रही। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रन

    PBKS के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    अय्यर PBKS के लिए इस संस्करण सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने 17 मैच की 17 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 50.33 की औसत से 604 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रन रहा।

    उन्होंने IPL 2025 में 43 चौके और 39 छक्के लगाए।

    अय्यर के अलावा PBKS के लिए कोई अन्य बल्लेबाज 500 रन भी नहीं बना पाया। प्रियांश आर्य के बल्ले से 475 रन निकले।

    छक्का

    इस संस्करण सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

    अय्यर इस संस्करण सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 17 पारियों में 39 छक्के लगाए।

    पहले स्थान पर निकोलस पूरन रहे। उन्होंने 14 पारियों में 40 छक्के जड़े।

    अगर फाइनल मुकाबले में अय्यर की पारी बड़ी होती तो वह पूरन का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते थे।

    इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव थे। उन्होंने IPL 2025 में 16 पारियों के दौरान 38 छक्के लगाए।

    कप्तान

    अय्यर का कप्तान के तौर पर ऐसा रहा प्रदर्शन 

    PBKS ने पहले 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज करते हुए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। इसके बाद टीम ने बाकी 10 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की और एक मैच अनिर्णित रहा।

    वह लीग चरण के 14 में से 9 मैच जीतने में सफल रही।

    हालांकि, क्वालीफायर-1 में हार मिली, लेकिन क्वालीफायर-2 में MI को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

    PBKS ने 19 अंक (+0.372) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

    करियर

    अय्यर के IPL करियर पर एक नजर 

    अय्यर ने 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 133 मुकाबलों की 132 पारियों में 34.22 की औसत और 133.34 की स्ट्राइक रेट से 3,731 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97* रन रहा है।

    वह अब तक 86 मैचों में कप्तानी करते हुए 50 में जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 35 में उन्हें हार मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    पंजाब किंग्स
    श्रेयस अय्यर
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश: रीवा में ऑटो पर पलटा ट्रक, प्रयागराज से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत मध्य प्रदेश
    'ठग लाइफ' रिव्यू: पैसा वसूल या फिजूल, कमल हासन की फिल्म देख क्या बोली जनता? कमल हासन
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली में साकेत कोर्ट की लॉकअप में कैदियों के बीच झगड़ा, गला दबाकर 1 की हत्या दिल्ली

    IPL 2025

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स पंजाब किंग्स
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL: लगातार 2 सीजन अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहीं इन कप्तानों की टीमें  IPL रिकॉर्ड्स
    टी-20 क्रिकेट: जोश हेजलवुड के सामने नहीं चलता श्रेयस अय्यर का बल्ला, आंकडे़ कर देंगे हैरान  जोश हेजलवुड
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: सिर्फ 101 रन पर सिमटी PBKS की पारी, प्लेऑफ का न्यूनतम स्कोर बनाया IPL 2025

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- विराट खेलते तो मैं नहीं होता टीम का हिस्सा  विराट कोहली
    श्रेयस को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, बोले- उन्हें बेंच पर कैसे बैठा सकते हैं?  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    ग्लेन मैक्सवेल ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025