Page Loader
IPL 2025: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
पराग ने खेली 95 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: KKR ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 04, 2025
07:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 1 रन से हराते हुए अपनी 5वीं जीत दर्ज की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में KKR ने पहले खेलते हुए 206/4 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 205/8 का स्कोर ही बना सकी। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

रहाणे 

रहाणे ने 30 रन की पारी में लगाए 2 छक्के 

KKR ने जब 13 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब रहाणे क्रीज पर आए। उन्होंने पावरप्ले ओवर्स के दौरान ही युद्धवीर सिंह चरक की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। उन्होंने 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे। वह विपक्षी कप्तान रियान पराग की गेंद पर आउट हुए। मौजूदा सीजन में उनका स्पिनर के खिलाफ खराब प्रदर्शन जारी है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

रसेल 

रसेल ने लगाया अर्धशतक 

रसेल नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और 57* रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 228 की रही। 15.2 ओवर के बाद रसेल 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे थे। पूरी पारी खत्म होने के बाद उनका स्कोर 57* रन था। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी के साथ 33 गेंदों में 61 रन की साझेदारी निभाई।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

वरुण 

वरुण चक्रवर्ती ने की उम्दा गेंदबाजी 

पावरप्ले की समाप्ति के ठीक बाद वरुण चक्रवर्ती ने करिश्माई गेंदबाजी की। इस स्पिनर ने RR की पारी के 8 ओवर में 2 अहम विकेट चटकाए। उन्होंने उस ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उस ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने वानिंदु हसरंगा को बोल्ड कर दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 32 रन देते हुए ये 2 सफलताएं हासिल की।

ट्विटर पोस्ट

चक्रवर्ती ने 2 बल्लेबाजों को किया बोल्ड 

पराग 

पराग ने खेली जोरदार पारी 

RR ने जब 8 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब पराग क्रीज पर आए। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का 13वां ओवर करने आए मोईन की जमकर खबर ली और उनके ओवर 5 बड़े छक्के लगाए। वह 45 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शिमरोन हेटमायर के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन जोड़े।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post