
IPL 2025: रयान रिकेल्टन ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 61 रन की बेहतरीन पारी खेली।
यह उनके युवा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।
इस बीच उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन की बड़ी साझेदारी भी निभाई।
आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही रिकेल्टन की पारी
बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने पारी के चौथे ओवर के दौरान फजलहक फारूकी की जमकर खबर ली।
उन्होंने उस ओवर में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इसके बाद अगला ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भी उन्होंने छक्का लगाया। इसी बीच उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह 38 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महेश तीक्षणा ने बोल्ड कर दिया।
आंकड़े
ऐसा है रिकेल्टन का IPL करियर
रिकेल्टन ने इसी संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया है।
वह अब तक 11 मैचों में 36.44 की औसत और 154.71 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन का रहा है।
इस मुकाबले से पहले इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे।