NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े 
    रविवार को आमने-सामने होंगी GT और LSG (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 07, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 51वें मैच में रविवार (7 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है।

    यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर को 3:30 बजे से खेला जाएगा।

    यह GT का घरेलू मैदान है और इस सीजन में अब फाइनल समेत 4 और मैचों की मेजबानी करेगा।

    आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच रिपोर्ट 

    कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच? 

    इस मैदान पर दो तरह की पिचें हैं। एक काली मिट्टी की और दूसरी लाल मिट्टी की।

    लाल मिट्टी की पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल प्राप्त करने में मदद मिलती है।

    दूसरी तरफ काली मिट्टी की पिचें आमतौर पर स्पिनरों और मध्यम गति के गेंदबाजों की मदद करती हैं, जो विविधता का उपयोग करते हैं।

    अहमदाबाद में क्यूरेटर आमतौर पर गति के अनुकूल पिच बनाते हैं, जिससे बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है।

    मौसम 

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    अहमदाबाद में कल का मौसम पूरी तरह खुला और गर्म रहने की उम्मीद है।

    इससे मैच के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा।

    न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसके 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान उमस के 38 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

    टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा और मुकाबला ठीक आधा घंटे बाद 3:30 बजे शुरू होगा।

    मैदान 

    इस मैदान पर खेले जा चुके हैं 23 IPL मैच 

    यह मैदान IPL के 23 मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिसमें से 10 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 13 मैच जीते हैं।

    यहां उच्चतम स्कोर (207/7) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बनाया था।

    यहां न्यूनतम स्कोर (102) राजस्थान रॉयल्स (RR) के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बनाया था।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    शुभमन गिल को यह मैदान खासा रास आता है। उन्होंने यहां पर 8 मैचों में 43.71 की औसत और 132.47 की स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं। वह इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

    डेविड मिलर ने यहां पर 45.00 की औसत और 168.22 की स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं।

    LSG के काइल मेयर्स ने IPL 2023 में 152.45 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बना लिए हैं। इन सभी के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

    इतिहास 

    विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम 

    पहले 'मोटेरा स्टेडियम' के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्टेडियम का निर्माण 1983 में हुआ था और 2006 में इसे पुनर्निमित किया गया।

    साल 2021 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने इस नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' कर दिया था।

    यह दर्शक क्षमता के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 1,30,000 से अधिक दर्शक एक साथ मैच का आनंद ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    GT बनाम DC: मोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 100 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? शिखर धवन
    IPL 2023: DC ने GT को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस
    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम RR: हार्दिक पांड्या ने IPL में पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: GT ने RR को दिया 178 रन का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उपयोगी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन
    IPL 2023: RR ने GT को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: PBKS ने LSG को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की कितनी है संपत्ति? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: केएल राहुल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल IPL और WTC से हो सकते हैं बाहर, जयदेव उनादकट का भी खेलना मुश्किल केएल राहुल
    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025