NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक 
    अगली खबर
    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक 
    चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 03, 2023
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए LSG ने 19.2 ओवरों के बाद 125/7 का स्कोर बनाया था। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं।

    LSG के लिए आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। दूसरी तरफ CSK से मोईन अली ने 2 विकेट लिए।

    बारिश

    कब-कब रुका बारिश के कारण मैच 

    टॉस से पहले भी लखनऊ में जोरदार बारिश हो रही थी। ऐसे में दोपहर 3 बजे होने वाला टॉस 30 मिनट की देरी से हुआ।

    मैच के दौरान भी बादल छाए हुए थे और इसका फायदा गेंदबाजों को मिल रहा था। उन्होंने LSG को शुरुआती झटके दिए।

    19.2 ओवर तक तो बारिश नहीं आई, लेकिन जैसे ही आखिरी ओवर की 2 गेंदें डाली गई वैसे ही तेज बारिश शुरू हो गई।

    इसके बाद सभी खिलाड़ी वापस पवेलियन चले गए।

    पॉवरप्ले

    पॉवरप्ले में LSG ने खोए 3 विकेट 

    LSG की शुरुआत बेहद खराब रही और पॉवरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट खो दिए। उन्होंने पहले 6 ओवर में सिर्फ 31 रन बनाए।

    मनन वोहरा 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

    शानदार फॉर्म में चल रहे काइल मेयर्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर आउट हुए।

    कप्तान क्रुणाल पंड्या तो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। पॉवरप्ले के दौरान महेश तीक्ष्णा को 2 और मोईन अली को 1 सफलता मिली।

    बल्लेबाजी

    आयुष बडोनी ने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया  

    LSG के 5 विकेट 44 रन पर गिर गए थे। इसके बाद आयुष ने LSG की पारी को संभाला।

    उन्होंने निकोलस पूरन के साथ 48 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई।

    ऐसा लग रहा था कि LSG की टीम 100 का स्कोर भी नहीं पार कर पाएगी, लेकिन आयूष ने ऐसा नहीं होने दिया।

    उन्होंने 30 गेंद में अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 रन की पारी में 2 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।

    आंकड़े

    रुतुराज गायकवाड़ ने खेला अपना 100वां IPL मैच 

    CSK के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अपना 100वां टी-20 मुकाबला खेलने LSG के खिलाफ उतरे।

    उन्होंने अब तक 35.84 की औसत और 135.16 की स्ट्राइक रेट से 3,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन रहा है। गायकवाड़ ने अपने टी-20 करियर में 22 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

    वह 8 बार नॉटआउट भी रहे हैं। इस सीजन रुतुराज का बल्ला जमकर बोल रहा है।

    गेंदबाजी

    मोईन अली ने मैच में की शानदार गेंदबाजी 

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच काफी धीमी थी और CSK के गेंदबाजों ने इसका खूब फायदा उठाया।

    मोईन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.20 की रही और उन्होंने मेयर्स और करण शर्मा को आउट किया।

    LSG का कोई भी बल्लेबाज मोइन के खिलाफ बड़े शॉट नहीं लगा पाया। उन्होंने करण का शानदार कैच भी लपका।

    अंक तालिका 

    अंक तालिका में ऐसी है टीमों की स्थिति 

    मैच रद्द होने का कारण अब दोनों टीमों के 11-11 अंक हो गए हैं। LSG दूसरे स्थान पर और CSK तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। तीन मैच हारने वाली GT शीर्ष पर (+0.532) बरकरार है।

    साथ ही यह बैंगलोर के बाहर IPL में बिना परिणाम वाला सिर्फ दूसरा मुकाबला है।

    पहला मैच दिल्ली में साल 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वारियर्स इंडिया के बीच हुआ था। उस मैच में भी कोई नतीजा नहीं निकला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    IPL 2023

    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: SRH ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    SRH बनाम MI: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  कैमरून ग्रीन
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान  IPL 2023
    IPL 2023: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: CSK बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025