NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    MI के खिलाफ अच्छे रहे हैं धवन के आंकड़े (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    May 02, 2023
    10:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 46वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बुधवार (3 मई) को होना है।

    मोहाली के आईएस बिंद्रा में होने वाले इस मैच में PBKS के कप्तान शिखर धवन अपनी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

    वह मौजूदा सीजन में जबरदस्त औसत से रन बना रहे हैं।

    आइए उनके MI के खिलाफ प्रदर्शन पर आंकड़ों के जरिए नजर डालते हैं।

    IPL करियर 

    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन 

    धवन ने अपना पहला IPL मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 19 अप्रैल, 2008 को खेला था।

    लगभग डेढ़ दशक लम्बे IPL करियर में उन्होंने 212 मैच खेलकर 35.75 की औसत और 127.12 की स्ट्राइक रेट से 6,506 रन बनाए हैं। इसमें 49 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।

    वह IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वह विराट कोहली (6,988) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    MI 

    MI के खिलाफ अच्छे रहे हैं धवन के आंकड़े 

    धवन को MI के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 27 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 39.59 की औसत और 127.71 की स्ट्राइक रेट से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 82* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    PBKS के मौजूदा कप्तान, MI के विरुद्ध दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें, इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन कोहली (909) ने बनाए हैं।

    गेंदबाज 

    MI के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन 

    धवन ने पीयूष चावला के खिलाफ 59 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए हैं। इस बीच अनुभवी चावला ने 2 बार उन्हें आउट किया है।

    धवन ने रिले मेरेडिथ के विरुद्ध 17 गेंदों में 32 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन्हें इस लीग में आउट नहीं कर सके हैं।

    धवन ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 5 गेंदों में 6 रन बनाए हैं। इस बीच वह 1 बार आउट हुए हैं।

    मौजूदा सीजन 

    IPL 2023 में धवन के आंकड़े 

    धवन इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 65.50 की औसत और 148.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 262 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 56 गेंद में नाबाद 86 रन की पारी खेली थी।

    वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक (99*) लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिखर धवन
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर

    शिखर धवन

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले वनडे में शिखर धवन ने जमाया 39वां वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    शुभमन गिल के लिए वनडे में यादगार साबित हो रहा साल 2022, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    पहला वनडे: भारत ने बांग्लादेश को दिया 187 रनों का लक्ष्य, शाकिब ने लिए 5 विकेट केएल राहुल
    जन्मदिन विशेष: शिखर धवन फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान कार्डियो एक्सरसाइज

    इंडियन प्रीमियर लीग

    DC बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: SRH ने DC को दिया 198 का लक्ष्य, क्लासेन-अभिषेक ने खेली बेहतरीन पारियां  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: मिचेल मार्श ने SRH के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    DC बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने PBKS को दिया 160 का लक्ष्य, कर्रन ने झटके 3 विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ झटके 3 विकेट, हासिल की खास उपलब्धि  सैम कर्रन
    IPL 2023: PBKS ने LSG को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    DC बनाम SRH: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    IPL 2023: CSK बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025