NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारत ने शनिवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारत ने शनिवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    भारत ने शनिवार को कुल 6 पदक जीते (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

    एशियाई खेल: भारत ने शनिवार को 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 30, 2023
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेल के 7वें दिन भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

    शनिवार को भारत के खिलाफ 2 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। टूर्नामेंट में भारत के 38 पदक हो गए हैं।

    जिसमें 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत अंक तालिका में मजबूती से चौथे नंबर पर डटा हुआ है।

    आइए शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    बोपन्ना-भोसले ने स्वर्ण से खोला दिन का खाता 

    एशियाई खेलों के 7वें दिन भारत का खाता स्वर्ण के साथ खुला।

    टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में अनुभवी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

    फाइनल में भारतीय जोड़ी ने ताइपे की जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-4 से हराकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

    एशियाई खेलों में टेनिस से यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले बोपन्ना ने ही 2018 में दिविज शरण के साथ मिलकर पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

    रिपोर्ट

    स्क्वैश में मिला दिन का दूसरा स्वर्ण 

    स्क्वैश की पुरुष टीम स्पर्धा में भारत ने दिन का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

    खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 2014 के बाद भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में स्क्वैश में पदक जीता है।

    भारत से अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। एशियाई खेलों में स्क्वैश में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2014 में भारत ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

    रिपोर्ट

    10,000 मीटर रेस में आया रजत और कांस्य पदक 

    पुरुषों के 10,000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है।

    कार्तिक ने 28:15:38 के समय के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17:21 के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    एशियाई खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में में भारत ने अब तक 3 पदक जीत लिए हैं। भारत ने 1998 के बाद पहली बार एशियाई खेलों में पुरुषों की 10,000 मीटर पोडियम पर वापसी की।

    रिपोर्ट

    निशानेबाजी में मिला भारत को रजत पदक 

    शनिवार को भारत के खाते में निशानेबाजी से फिर एक पदक आया।

    10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत की सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

    फाइनल मुकाबले में सरबजोत और दिव्या की जोड़ी का सामना चीन की जोड़ी झांग बोवेन और जियांग रैनक्सिन से हुआ।

    चीनी जोड़ी ने भारत को 16-14 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।

    रिपोर्ट

    हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड अंतर से हराया 

    भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को अहम मुकाबले में पाकिस्तान हॉकी टीम को 10-2 के बड़े अंतर से हरा दिया।

    भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह हॉकी के इतिहास में सर्वाधिक गोल अंतर से जीत का रिकॉर्ड है। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

    इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक सहित कुल 4 गोल दागे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    टेनिस
    रोहन बोपन्ना
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का सफर थमा, थाईलैंड ने 3-2 से हराया  मनिका बत्रा
    एशियाई खेल 2023: महिला शूटिंग टीम ने लगाया रजत पदक पर निशाना, क्रिकेट टीम फाइनल में स्मृति मंधाना
    एशियाई खेल 2023: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023, फाइनल: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    टेनिस

    US ओपन 2022: स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने जीता खिताब, फाइनल में कैस्पर रूड को हराया US ओपन
    रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा, अगले हफ्ते खेलेंगे अपना अंतिम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन
    ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े रोजर फेडरर
    रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: आंकड़ों में जानिए दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन रोजर फेडरर

    रोहन बोपन्ना

    विंबलडन 2021: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने जीता ऐतिहासिक मिक्स्ड डबल्स मुकाबला, भारतीय जोड़ी को दी मात सानिया मिर्जा
    पहली वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर बोपन्ना-रामकुमार ने जीता एडिलेड इंटरनेशनल का खिताब टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा और एन्ना दानिलिना की जोड़ी दूसरे दौरे में पहुंची, जानिए आंकड़े सानिया मिर्जा
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोहन बोपन्ना को पुरुष डबल्स मुकाबले में मिली हार, पहले राउंड से हुए बाहर सानिया मिर्जा

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टूटा भारतीय महिला हॉकी टीम का कांस्य जीतने का सपना ओलंपिक
    अगस्त के अंत में 'हॉकी के जादूगर' ध्‍यानचंद की बायोपिक का होगा ऐलान करण जौहर
    मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया भारतीय महिला हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025