Page Loader
राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा BCCI (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

Jul 22, 2025
06:55 pm

क्या है खबर?

भारत के क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब राष्ट्रीय खेल विधेयक के दायरे में आएगा। यह विधेयक बुधवार को संसद में पेश किया जाना है। यह विधेयक खेल संगठनों में समय पर चुनाव और खिलाड़ियों के हित तय करने के लिए लाया जा रहा है। इसका मतलब है कि BCCI को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता मिलेगी, जिससे उसके कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

विधेयक 

राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में आएगी BCCI

भले ही BCCI सरकारी धन पर निर्भर नहीं है, फिर भी इसके खेल विधेयक में शामिल होने की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए खेल विधेयक का मसौदा पेश किया। इस खेल विधेयक के प्रभावी होने के साथ, NSF के रूप में BCCI के भी इसके दायरे में आने की उम्मीद है।

नियम 

अन्य खेल महासंघ की तरह ही कानून मानेगी BCCI

खेल मंत्रालय के सूत्र ने PTI से कहा, "जब यह विधेयक कानून बन जाएगा तब BCCI को भी इसका वैसे ही पालन करना पड़ेगा, जैसे बाकी राष्ट्रीय खेल महासंघ देश के कानूनों का पालन करते हैं।" बता दें कि 2019 तक, BCCI को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता नहीं थी। वहीं, साल 2020 में यह सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के दायरे में आ गया था।

चुनाव 

BCCI की चुनाव प्रक्रिया में हो सकेगा सुधार 

BCCI में चुनाव और पदाधिकारियों के कार्यकाल को लेकर विवाद देखे गए हैं। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बावजूद इनमें पूरी तरह से सुधार नहीं हो सका है। ऐसे में इस नए विधेयक से चुनाव को लेकर के पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके साथ-साथ इस कानून के चलते समय पर चुनाव किया जा सकेगा और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।