Page Loader
एशियाई खेल: भारत ने स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक, पाकिस्तान को दी मात
भारत ने स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक (तस्वीर: एक्स/@India_AllSports)

एशियाई खेल: भारत ने स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक, पाकिस्तान को दी मात

Sep 30, 2023
03:57 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 7वें दिन स्क्वैश की पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 2014 के बाद भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता। भारत के लिए अभय सिंह ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। एशियाई खेलों में स्क्वैश में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2014 में भारत ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

मेहनत

चेन्नई के रहने वाले हैं अभय

चेन्नई के अभय सिंह ने शहर की स्क्वैश और ट्रायथलॉन अकादमी में अपनी शुरुआत की थी। पहले वह काफी मोटे थे, लेकिन बाद में उन्होंने करीब 20 किलो वजन कम किया। राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "उन्होंने बड़े मंच पर जाने और पाकिस्तान से हारने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ समझदारी से खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अपने खेल की गुणवत्ता, शॉट चयन और फिटनेस पर काफी मेहनत की है।"

ट्विटर पोस्ट

भारत को मिला स्वर्ण पदक