NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े
    अगली खबर
    ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े
    पुरुष टेनिस में तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं रोजर फेडरर (तस्वीर: ट्विटर/@rogerfederer)

    ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    संपादन Neeraj Pandey
    Sep 15, 2022
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    टेनिस इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने गुरुवार (15 सितंबर) को संन्यास की घोषणा कर दी।

    लंदन में अगले हफ्ते आयोजित होने वाला लेवर कप उनका आखिरी एटीपी (ATP) इवेंट होगा, जिसमें फेडरर भाग लेंगे। फेडरर ने संन्यास की घोषणा करते हुए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है।

    फेडरर ने अपने टेनिस करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

    टेनिस में ग्रैटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) कहे जाने वाले फेडरर के आंकड़े जानते हैं।

    वजह

    चोट ने लगाया करियर पर विराम

    41 वर्षीय फेडरर के संन्यास लेने की सबसे वजह उनका बार-बार चोटिल होना है। बढ़ती उम्र के साथ उनकी फिटनेस उनका साथ नहीं दे रही थी। उन्होंने अंतिम बार जून 2021 में फ्रेंच ओपन के हिस्सा लिया था।

    वे पिछले तीन साल से चोट से जूझ रहे थे। दो बार सर्जरी के बावजूद वे पूरी तरह से फिट नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते उन्हें संन्यास का निर्णय लेना पड़ा।

    करियर

    शानदार रहा है फेडरर का टेनिस करियर

    फेडरर अपने अंतरराष्ट्रीय टेनिस करियर में 31 बार ग्रैंड स्लैंम के फाइनल में पहुंचे। 20 बार वे खिताब जीतने में कामयाब रहे, जबकि 11 बार उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

    फेडरर ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम वर्ष 2003 में जीता था। इसके बाद उन्होंने करियर में छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, आठ विंबलडन, एक फ्रेंच ओपन और पांच US ओपन के खिताब जीतने में सफलता हासिल की है।

    उपलब्धि

    फेडरर के करियर की कुछ खास उपलब्धियां

    फेडरर ने अपने देश स्विटजरलैंड के लिए भी दो बार ओलंपिक मेडल हासिल किए। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में फेडरर ने डबल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

    2012 के लंदन ओलंपिक में फेडरर ने सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था। एंडी मरे से उन्हें हार मिली थी।

    फेडरर तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब (20) जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा खिताब स्पेन के राफेल नडाल (22) और सर्बिया के नोवाक जोकोविच (21) ने जीते हैं।

    विंबलडन

    विंबलडन में 12 फाइनल खेल चुके हैं फेडरर

    फेडरर का विंबलडन में जीत-हार का रिकॉर्ड 101-13 का है।

    वह विंबलडन के अब तक 12 फाइनल खेल चुके हैं, जिसमें से 2008, 2014, 2015 और 2019 में उन्हें हार मिली है। इसमें से तीन फाइनल मैच उन्होंने अकेले जोकोविच के खिलाफ हारे हैं।

    इनके अलावा वह विंबलडन में एक बार सेमीफाइनल और तीन क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे हैं।

    विंबलडन

    आठ विंबलडन जीत चुके हैं फेडरर

    फेडरर ने अपने करियर में साल 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012 और 2017 में विंबलडन का खिताब अपने नाम किया है।

    फेडरर सबसे अधिक विंबलडन खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके बाद इस सूची में पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी पीट सम्प्रास (7) का नाम आता है। इसके अलावा वह संयुक्त रूप से सबसे अधिक पांच बार लगातार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    आंकड़े

    फेडरर के कुछ रोचक आंकड़े

    जीते गए मैचों के मामले में फेडरर का विंबलडन में सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक विंबलडन में 101 मैच जीते हैं। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में 102 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

    पिछले छह संस्करणों में फेडरर तीन मौकों पर विंबलडन में उपविजेता रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बार ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा एक बार उन्होंने सेमीफाइनल और एक बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

    रिकॉर्ड्स

    फेडरर द्वारा बनाए गए बड़े रिकॉर्ड्स

    फेडरर ने ATP में दूसरे सबसे अधिक मैच जीते हैं। उन्होंने 1,251 जीत हासिल की है। वह 100 से अधिक टाइटल जीतने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे अधिक टाइटल कॉनर्स (109) ने जीते हैं।

    फेडरर लगातार पांच बार US ओपन टाइटल (2004 से 2008 तक) जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। 2005 विंबलडन से लेकर 2007 US ओपन तक उन्होंने लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फेडरर मेंस सिंगल्स ATP रैंकिंग में लगातार 310 हफ्ते तक नंबर एक खिलाड़ी रहे थे। जोकोविच ने लगातार 373 हफ्ते तक नंबर एक रहते हुए फेडरर के लंबे और पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेनिस
    रोजर फेडरर
    ग्रैंड स्लैम
    राफेल नडाल

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    टेनिस

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 से हटे रोजर फेडरर, विंबलडन खेलने पर भी संदेह रोजर फेडरर
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: टूर्नामेंट खेलने के लिए जोकोविच को देना होगा कोविड वैक्सीन लगे होने का प्रमाण नोवाक जोकोविच
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेन ड्रॉ में शामिल किया गया जोकोविच का नाम, सेरेना नहीं खेलेंगी टूर्नामेंट सेरेना विलियम्स
    दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद दी जानकारी राफेल नडाल

    रोजर फेडरर

    दुनिया के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीट बने फेडरर, कोहली टॉप-100 में इकलौते क्रिकेटर विराट कोहली
    सात साल में ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने सुमित नागल टेनिस
    रोजर फेडरर ने लगाया संन्यास की अटकलों पर विराम, कहा- खेल से दूर नहीं जाउंगा टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: साल के पहले ग्रैंड स्लैम में रोजर फेडरर के खेलने पर संशय टेनिस

    ग्रैंड स्लैम

    ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला खिलाड़ी बनी अंकिता रैना टेनिस
    विंबलडन में कैसा रहा है नोवाक जोकोविच का प्रदर्शन? टेनिस
    विंबलडन 2022: एलेना रयबकिना ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं टेनिस

    राफेल नडाल

    फ्रेंच ओपन 2021: आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल फ्रेंच ओपन
    2021 में टेनिस जगत में क्या हुआ? एक नजर साल की सबसे चर्चित चीजों पर टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, सेमीफाइनल में बेरेटिनी को हराया टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: मेदवेदेव को हराकर नडाल बने चैंपियन, जीता 21वां ग्रैंड स्लैम टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025