Page Loader
LSG बनाम GT मैच में निकोलस पूरन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच' 
LSG को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

LSG बनाम GT मैच में निकोलस पूरन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच' 

Apr 12, 2025
08:23 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में मेहमान टीम ने पहले खेलते हुए 180/4 का स्कोर बनाया। जवाब में LSG ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। LSG की जीत में एडेन मार्करम की अहम भूमिका रही। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्करम 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। आइए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही मार्करम की पारी 

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG को जोरदार शुरुआत की जरूरत थी। मार्करम ने पहली गेंद से ही आक्रमण किया और 31 गेंदों में 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 187.10 की रही। पहले विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ मार्करम ने 6.2 ओवर में 65 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन के साथ मार्करम ने 58 रन की साझेदारी निभाई।

करियर

ऐसा रहा है मार्करम का IPL करियर

मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 50 मैच की 48 पारियों में 30.69 की औसत और 133.15 की स्ट्राइक रेट से 1,197 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है। वह अपने IPL करियर में अब तक 93 चौके और 44 छक्के भी जड़ चुके हैं।

जानकारी

इस संस्करण कैसा रहा है मार्करम का प्रदर्शन?

IPL 2025 में मार्करम का प्रदर्शन शानदार है। वह 6 मैचों में 33.67 की औसत और 153.03 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले सीजन ये खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा था।

ट्विटर पोस्ट

मार्करम ने ही मैच पलट दिया