Page Loader
RCB बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े 
निकोलस पूरन ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RCB बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 10, 2023
11:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 15 गेंद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इस सीजन में अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस(MI) के खिलाफ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। रहाणे ने 27 गेंद में 61 रन बनाए थे। आइए पूरन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही पूरन की पारी?

मैच में LSG को पहला झटका बहुत जल्दी लग गया था। काइल मेयर्स खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल के आउट होने के बाद नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने पहले गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेली। उन्होंने 19 गेंद का सामना किया और 62 रन जड़ दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326.32 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 7 कमाल के छक्के जमाए।

रिकॉर्ड

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

IPL में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड LSG के कप्तान राहुल के नाम है। उन्होंने 14 गेंद में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। उस समय वह पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का हिस्सा थे। पैट कमिंस भी IPL में 14 गेंद में अर्धशतक लगा चुके हैं। पूरन IPL के इतिहास में 15 गेंद में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा सुनील नरेन और यूसुफ पठान ने किया था।

करियर

कैसा रहा है पूरन का IPL करियर?

पूरन ने IPL में 51 मैच खेले हैं और 27.71 की औसत से 1,053 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.87 का रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है। पूरन 10 बार IPL में नॉटआउट रहे हैं। उन्होंने 60 चौके और 79 छक्के लगाए हैं। पूरन ने IPL में 667 गेंदों का सामना किया है। पिछले सीजन पूरन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम का हिस्सा थे।