NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट'
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट'
    PBKS के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुए कॉनवे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट'

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 09, 2025
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कुछ खिलाड़ी 'रिटायर्ड आउट' हुए हैं। यह ऐसा नियम है, जिसके तहत क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज, बिना अंपायर की अनुमति के मैदान छोड़ कर जा सकता है।

    इसमें विपक्षी कप्तान से भी किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं होती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर बल्लेबाज दोबारा से किसी खिलाड़ी के आउट होने के बाद क्रीज पर आ सकता है।

    इस बीच IPL इतिहास में रिटायर्ड आउट हुए बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    डेवोन कॉनवे (CSK बनाम PBKS, 2025)

    IPL 2025 के 22वें मैच में CSK को PBKS के खिलाफ 18 रन से हार मिली।

    मैच में जीत के लिए मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम 201/5 का स्कोर ही बना सकी।

    जब CSK ने 17.5 ओवर के बाद 171/4 का स्कोर बना लिया था, तब डेवोन कॉनवे 'रिटायर्ड आउट' हो गए।

    कॉनवे ने 49 गेंदों पर 69 रन बनाए। दरअसल, वह आखिरी ओवरों के दौरान बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे।

    #2 

    तिलक वर्मा (MI बनाम LSG, 2025)

    MI के तिलक वर्मा भी इसी सीजन में LSG के खिलाफ मुकाबले में रिटायर्ड आउट हुए थे।

    इकाना स्टेडियम में 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जब MI को 7 गेंदों पर 24 रन की दरकार थी, तब तिलक को MI के मैनेजमेंट ने रिटायर्ड आउट कर दिया।

    वह 25 गेंदों में 23 रन ही बना सके थे और उनके बाद मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए थे। हालांकि, MI वो मैच नहीं जीत सकी थी।

    #3 

    साई सुदर्शन (GT बनाम MI, 2023)

    IPL 2023 के दूसरे क्वालीफायर में GT ने MI के खिलाफ पहले खेलते हुए 233/3 का स्कोर बनाया था। 19 ओवर की समाप्ति के बाद साई सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए थे। वह तब 31 गेंदों में 43 रन बना चुके थे।

    उनके बाद आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए राशिद खान आए, जिन्होंने 2 गेंदों में 5 रन बनाए थे।

    GT से शुभमन गिल ने शतक लगाया था और दूसरे क्वालीफायर में 62 रन से जीत दर्ज की थी।

    #4 

    अथर्व तैडे (PBKS बनाम DC, 2023)

    IPL 2023 में PBKS के अथर्व तैडे DC के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुए थे। जब PBKS को 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आखिरी 30 गेंदों में 84 रन की दरकार थी, तब अथर्व मैदान से बाहर चले गए थे।

    उन्होंने 42 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी।

    हालांकि, PBKS को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल सका था और टीम 198/8 का स्कोर ही बना सकी थी।

    #5 

    रविचंद्रन अश्विन (RR बनाम LSG, 2022)

    रविचंद्रन अश्विन इस लीग में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

    IPL 2022 में RR से खेलते हुए LSG के खिलाफ मैच में अश्विन क्रीज छोड़कर पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने 23 गेंदों में 28 रन बनाए थे।

    उनके बाद क्रीज पर आए रियान पराग ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए थे।

    मैच में RR ने पहले खेलते हुए 165/6 का स्कोर बनाया था। आखिर में LSG की टीम 162/8 का स्कोर ही बना सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    IPL 2025

    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की हुई MI की टीम में वापसी, धमाकेदार वीडियो आया सामने  जसप्रीत बुमराह
    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में इन कप्तानों ने जीते हैं लगातार सबसे ज्यादा मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL: 150+ रनों के लक्ष्य के बावजूद इन टीमों ने जीते हैं 10 विकेट से मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ऐसे मैच जब अकेले खिलाड़ी ने बनाए विपक्षी टीम के कुल स्कोर से ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इन कारणों से अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: केएल राहुल ने DC के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  IPL 2025
    IPL 2025: RR ने PBKS को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर किया बोल्ड, देखें PBKS बनाम RR मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: विजय शंकर ने DC के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने PBKS के खिलाफ लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025