NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    1 अप्रैल को PBKS से भिड़ेगी LSG की टीम (तस्वीर: एक्स/@LucknowIPL)

    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2025
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 13वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होगा।

    LSG ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 में जीत मिली है और 1 में ही हार झेली है।

    वहीं, PBKS ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है।

    ऐसे में मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

    हेड-टू-हेड 

    LSG का पलड़ा रहा है भारी 

    अब तक दोनों टीमों के बीच मुकाबले में LSG का पलड़ा भारी रहा है।

    IPL के इतिहास में दोनों टीमें कुल 4 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से LSG ने 3 जीत दर्ज की हैं और सिर्फ 1 मैच PBKS ने अपने नाम किया है।

    IPL 2024 में अपनी इकलौती भिड़ंत में LSG ने 21 रन से जीत दर्ज की थी।

    PBKS ने LSG के खिलाफ अपनी इकलौती जीत 2023 में हासिल की थी।

    LSG 

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम

    LSG ने अपने पिछले मैच में SRH को 5 विकेट से हराया था।

    उस मैच में जीत के लिए मिले 191 रन के लक्ष्य को LSG ने आसानी से हासिल किया था।

    इस समय जोरदार फॉर्म में चल रहे पूरन एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे।

    संभावित टीम: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और प्रिंस यादव।

    PBKS 

    ये हो सकती है PBKS की टीम 

    PBKS ने अपने पहले मैच में GT को 11 रन से हराया था। उस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने उम्दा पारी खेली थी।

    वही, युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने प्रभावित किया था। वह एक बार फिर प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे।

    संभावित टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

    जानकारी

    इनमें से हो सकतें हैं इम्पैक्ट प्लेयर 

    PBKS: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बरार और जोश इंग्लिस। LSG: दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके और आकाश दीप।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    पूरन ने अपने इस सीजन की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 72.50 की औसत और 258.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 145 रन बनाए थे।

    मार्श ने 2 पारियों में 62.00 की औसत और 185.07 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए थे। उन्होंने भी दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं।

    गेंदबाजी में शार्दुल ने 2 मैचों में 8.83 की औसत के साथ 6 विकेट लिए हैं।

    ड्रीम-11 

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: निकोलस पूरन (कप्तान) और ऋषभ पंत।

    बल्लेबाज: मिचेल मार्श (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, डेविड मिलर और शशांक सिंह।

    ऑलराउंडर्स: ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस।

    गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर।

    LSG और PBKS के बीच होने वाला यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2025

    SRH बनाम LSG: शार्दुल ठाकुर ने हासिल की 4 सफलताएं, पूरे किए अपने 100 IPL विकेट शार्दुल ठाकुर
    IPL 2025: RCB के खिलाफ खूब चलता है महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला, जानिए शानदार आंकड़े  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: रविचंद्रन अश्विन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े  मिचेल मार्श

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL में MI और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम LSG: केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में चौथा अर्धशतक, पूरे किए 500 रन IPL 2024
    MI बनाम LSG: पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2024
    MI बनाम LSG: निकोलस पूरन ने जड़ा 19 गेंद में अर्धशतक, पूरे किए 7,000 टी-20 रन निकोलस पूरन

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सैम कर्रन
    IPL 2024: SRH बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    GT बनाम PBKS: राशिद खान ने IPL में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    GT बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 97 रन, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन  श्रेयस अय्यर
    IPL 2025: PBKS ने GT को रोचक मैच में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम GT के मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025