Page Loader
IPL 2023 नीलामी: निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा
निकोलस पूरन हैदराबाद और पंजाब के लिए IPL में खेल चुके हैं (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

IPL 2023 नीलामी: निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
04:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज दो करोड़ था। पिछले सीजन वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। उन्हें 10.75 करोड़ में टीम ने जोड़ा था। 2022 के सीजन में पूरन ने 14 मैच खेले और 38.25 की औसत से 306 रन बनाए थे। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.34 का रहा था।

निकोलस पूरन

पूरन का IPL करियर

पूरन ने पहली बार 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 47 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.06 की औसत और 151.24 की स्ट्राइक रेट से 912 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। पूरन हैदराबाद से पहले पंजाब की टीम का भी हिस्सा थे। पंजाब के लिए 2021 सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 12 मैच में 7.72 की औसत से सिर्फ 85 रन बनाए थे।