
IPL: इन बल्लेबाजों ने लगातार 3 सीजन में 150+ की स्ट्राइक रेट से 400+ रन बनाए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुछ बल्लेबाजों ने निरंतरता से रन बनाए हैं। विराट कोहली से लेकर डेविड वार्नर, कुछ ऐसे नाम हुए हैं, जिन्होंने हर सीजन में बल्ले से कमाल किया है।
वहीं, निरंतरता के साथ-साथ आक्रामकता से की गई बल्लेबाजी और ज्यादा प्रभावशाली रही है।
अब तक चुनिंदा बल्लेबाज ही लगातार 3 IPL सीजन में 150+ की स्ट्राइक रेट से 400+ रन बनाने में सफल हुए हैं, उनके बारे में जानते हैं।
#1
क्रिस गेल (2011, 2012 और 2013)
क्रिस गेल ने 2011, 2012 और 2013 सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था।
उन्होंने IPL 2011 में उन्होंने 12 पारियों में 67.55 की औसत और 183.13 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे।
इसके बाद 2012 सीजन में 61.08 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे।
2013 में उन्होंने 16 पारियों में 59.00 की औसत और 156.29 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए थे। ये तीनों सीजन में गेल RCB से खेले थे।
जानकारी
गेल ने लगातार 2 सीजन में जीती थी 'ऑरेंज कैप'
गेल को 2011 और 2012 सीजन के लिए ऑरेंज कैप भी मिली थी। वह लगातार 2 सीजन में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
#2
एबी डिविलियर्स (2018, 2019 और 2020)
एबी डिविलियर्स भी लगातार 3 सीजन में ऐसा कर चुके हैं। RCB से खेलते हुए उन्होंने 2018 में 11 पारियों में 53.33 की औसत और 174.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 480 रन बना चुके हैं।
2019 में उन्होंने 13 पारियों में 44.2 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से 442 रन बनाए थे।
2020 में उन्होंने 14 पारियों में 45.40 की औसत और 158.74 की स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए थे।
#3
यशस्वी जायसवाल (2023, 2024 और 2025)
RR ने IPL 2025 में अपने अभियान का समापन किया है।
RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में 14 पारियों में 43.00 की औसत और 159.71 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
इससे पहले IPL 2024 में उन्होंने 15 पारियों में 31.07 की औसत और 155.91 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए हैं।
IPL 2023 में उन्होंने 48.07 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे।