
IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) हमेशा से अपनी दमदार टीम और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी इसने कई बार कमाल दिखाए हैं।
टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अपनी फुर्ती, नजरों की पकड़ और मैदान में उनकी मौजूदगी से विपक्षी टीमों को काफी परेशान किया है।
ऐसे में आइए MI के लिए एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
#1
किरोन पोलार्ड (15 कैच)
MI के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2017 में MI के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़े थे।
पोलार्ड ने उस संस्करण में कुल 15 कैच लपके थे। उन्होंने एक मैच में अधिकतम 2 कैच अपने नाम किए, जो उनकी फील्डिंग क्षमता का परिचायक है।
इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने MI की फील्डिंग को मजबूती दी थी। MI के लिए सबसे ज्यादा (211 मैच में 113 कैच) पोलार्ड ने ही लिए हैं।
#2
रोहित शर्मा (13 कैच)
रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2012 में MI के लिए कुल 13 कैच पकड़े थे। एक मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 3 कैच लिए थे।
उनकी यह फील्डिंग प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई थी।
रोहित ने MI के लिए 231 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 82 कैच लेने में कामयाब रहे हैं। वह 2011 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार ट्रॉफी भी जीती है।
#3
नमन धीर, हार्दिक पांड्या और पोलार्ड (12-12 कैच)
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी हैं। नमन धीर,हार्दिक पांड्या और पोलार्ड, इन तीनों खिलाड़ियों ने एक IPL संस्करण में 12-12 कैच पकड़े हैं।
नमन ने IPL 2025 में यह कारनामा किया है। हार्दिक ने IPL 2017 और पोलार्ड ने IPL 2013 में यह शानदार प्रदर्शन किया था।
हार्दिक रोहित और पोलार्ड के अलावा MI के एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने (59) 50 से ज्यादा कैच लपके हैं।
#4
हार्दिक पांड्या (11 कैच)
इस सूची में चौथे स्थान पर भी MI के कप्तान हार्दिक ही हैं। उन्होंने IPL 2019 में 11 कैच लपके थे। एक मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 2 कैच अपने नाम किए थे।
उस संस्करण MI ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को फाइनल मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
हार्दिक फाफ डु प्लेसिस (12 कैच) के बाद उस संस्करण सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी भी थे।