NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
    अगली खबर
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
    रोहित शर्मा

    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2022
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) है, जिन्होंने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। MI की सफलता के पीछे रोहित शर्मा का बड़ा हाथ है, जो टीम के नियमित कप्तान हैं।

    MI को पांच बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित आज (30 अप्रैल) 35 साल के हो गए हैं।

    इस बीच IPL में रोहित के दिलचस्प रिकार्ड्स और करियर पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    IPL में तीसरे सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी हैं रोहित

    रोहित ने अपने IPL करियर के 221 मैचों में 30.66 की औसत के साथ 5,764 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 40 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    पिछले सीजन में उन्होंने 29.30 की औसत से 381 रन बनाए थे।

    वह लीग में इस समय तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    बता दें उनसे आगे इस सूची में विराट कोहली (6,411) और शिखर धवन (6,086) हैं।

    कारनामा

    IPL में शतक और हैट्रिक लगाने का कारनामा कर चुके हैं रोहित

    बल्ले से कई कीर्तिमान हासिल करने वाले रोहित ने गेंदबाजी में कमाल किया है।

    उन्होंने IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए अपनी मौजूदा टीम MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी। रोहित ने इस दौरान अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को आउट किया था।

    उन्होंने अब तक लीग में एक शतक लगाया है।

    रोहित IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    कप्तान

    IPL के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

    रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI ने रिकॉर्ड पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

    रोहित ने अब तक 137 मैचों में MI की कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 77 मैचों में जीत मिली है। दूसरी तरफ उनकी अगुआई में 59 मैचों में MI की टीम को हार मिली है।

    सर्वाधिक रन

    MI से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

    रोहित पिछले एक दशक से अधिक समय से MI टीम का हिस्सा हैं और अब तक 176 मैच खेल चुके हैं। इस लम्बे अंतराल में उन्होंने 30.62 की औसत से 4,594 रन बनाए हैं।

    उनके बाद कीरोन पोलार्ड MI के दूसरे सबसे ज्यादा रन (3,383) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रोहित MI की ओर से 4,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वह MI की ओर से अब तक सर्वाधिक 32 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    अन्य उपलब्धियां

    रोहित की अन्य उपलब्धियां

    रोहित (40) इस समय शिखर धवन (46) और विराट कोहली (42) और के बाद तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनको अब तक 18 IPL मैचों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला है। उनसे ज्यादा बार यह पुरस्कार एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) को मिला है।

    रोहित ने अब तक 221 मैच खेले हैं और धोनी (228) और दिनेश कार्तिक (222) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    IPL रिकॉर्ड्स
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    इस साल वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान बने केएल राहुल विराट कोहली
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 2021 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, रोहित शर्मा समेत चार भारतीय शामिल क्रिकेट समाचार
    भारत के अगले कप्तान के रूप में तैयार किए जा रहे हैं अनुभवी केएल राहुल विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    विजडन द्वारा चुने पांच खिलाड़ियों में रोहित और बुमराह शामिल, जो रूट बने लीडिंग क्रिकेटर रोहित शर्मा
    पिछले 100 मैचों से शतक नहीं लगा सके हैं विराट कोहली, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2022: जानिए कौन हैं मुकेश चौधरी, जिन्होंने रोहित और ईशान को जीरो पर आउट किया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है डेविड मिलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    जन्मदिन विशेष

    पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या आप जानते हैं? नशे की लत ने तबाह कर दी थी पीयूष मिश्रा की जिंदगी बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025