NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें
    अगली खबर
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें
    IPL नीलामी में आदिल रशीद पर बड़ी बोली लग सकती है (तस्वीर: ट्विटर/ICC)

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 18, 2022
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले संस्करण के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है।

    क्रिसमस से ठीक दो दिन पूर्व आयोजित होने वाली इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत बदलने की उम्मीद है।

    टी-20 में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें ऐसे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी जो अपनी गेंदबाजी से जीत दिला सके।

    आइए IPL 2023 नीलामी में पंजीकृत ऐसे ही प्रमुख गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    रीस टॉपले पर रहेगी सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के छह फुट सात इंच लंबें गेंदबाज रीस टॉपले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है।

    वो गेंद को दोनों ओर से स्विंग कराने में सक्षम हैं। साथ ही गति परिवर्तन कर बल्लेबाज को परेशान करते हैं।

    इस साल टॉपले ने 16 टी-20 मैच खेले हैं और 28 की औसत से 17 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (3/22) है।

    वहीं, सात वनडे में 16.38 की औसत से 13 विकेट लिए हैं।

    #2

    आदिल रशीद कर सकते हैं IPL में कमाल

    इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद पर भी टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं।

    उनका इंग्लैंड को टी-20 विश्व कप जीताने में अहम योगदान रहा है। उनकी गुगली को कई विस्फोटक बल्लेबाज भी नहीं खेल पाते हैं।

    इस साल रशीद ने 24 मैच में 19 विकेट झटके हैं। उन्होंने IPL में एक मैच खेला है। हालांकि, इस मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।

    वनडे में इस साल रशीद ने 7 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

    #3

    मेच विनर साबित हो सकते हैं एडम जम्पा

    टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एडम जम्पा पहले भी IPL में खेल चुके हैं।

    उन्होंने पुणे और बैंगलोर फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।

    नीलामी में उन्हें कई टीमें लेना चाहेगी। जम्पा को जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल के देते हैं। वह मैच विनर भी साबित हो सकते हैं।

    जम्पा ने 14 IPL मैच में 21 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए 72 टी-20 मैच खेले हैं और 82 विकेट झटके हैं।

    #4

    शिवम मावी पर लग सकती है बड़ी बोली

    शिवम मावी ने 2018 अंडर-19 विश्व कप में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

    उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र में तीन करोड़ में खरीदा था।हालांकि, उन्हें इस साल रिलीज कर दिया गया है।

    उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी तरह IPL के 32 मैचों में 30 विकेट झटके हैं।

    वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/21) का रहा है। ऐसे में इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लग सकती है।

    IPL 2023

    कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

    IPL 2023 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी की सभी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए 405 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है।

    नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

    इनमें से पहले 369 खिलाड़ियों के नाम चुने गए थे, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 नाम और जोड़े गए।

    10 टीमों के पास कुल 87 जगह खाली हैं।

    लखनऊ सुपरजायंट्स

    किस टीम के पास बचा कितना पैसा?

    लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़ रुपये।

    मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ रुपये।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रुपये।

    चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ रुपये।

    दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ रुपये।

    सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ रुपये।

    पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़।

    कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ रुपये।

    गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़ रुपये।

    राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़ रुपये।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    आदिल राशिद
    एडम जैम्पा
    IPL रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अगले साल होगा महिला IPL का आयोजन, होम और अवे फॉर्मेट में होगा पुरुषों का टूर्नामेंट क्रिकेट समाचार
    IPL 2023 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकती है- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    भारतीय इंटर-सिटी टी-20 लीग में खेलने के लिए कमिंस को हुई बड़ी रकम की पेशकश- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    आदिल राशिद

    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने आदिल राशिद को किया साइन पंजाब किंग्स
    भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज में नहीं खेलेंगे आदिल राशिद, हज यात्रा पर जाएंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, राशिद वापस लौटे इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: आदिल राशिद वनडे में इंग्लैंड के चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने क्रिकेट के आंकड़े

    एडम जैम्पा

    भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसे हैं एडम जैम्पा के आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराया ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड क्रिकेट

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025