NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स

    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2022, 05:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
    सिराज और कोहली (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

    बीते रविवार (29 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का समापन हो चुका हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) ने संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट से हराते हुए खिताब जीता है। इस सीजन में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले तो दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए। ऐसे ही अनचाहे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    प्रसिद्ध कृष्णा ने लुटाए इस सीजन में सर्वाधिक रन

    RR के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में सबसे अधिक डॉट-बॉल (200) फेंकी। दिलचस्प बात यह रही कि वह काफी खर्चीले भी साबित हुए। उन्होंने IPL 2022 में किसी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक 551 रन दिए और वह किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। कृष्णा ने कगिसो रबाडा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रबाडा ने पंजाब से खेलते हुए IPL 2020 में 548 रन खर्च किए थे।

    सिर्फ 68 पर ही ऑलआउट हो गई RCB

    IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सफर दूसरे क्वालीफायर तक रहा। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम खिताब से दो जीत दूर रह गई। अपने अभियान के दौरान RCB लीग स्टेज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सिर्फ 68 पर ही ऑलआउट हो गई। यह IPL इतिहास में RCB का दूसरा न्यूनतम स्कोर हो गया। इसके अलावा यह इस सीजन के किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर रहा।

    अपनी गेंदबाजी में सिराज ने खाए 31 छक्के

    यह RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए बेहद खराब सीजन रहा। उन्होंने IPL 2022 में 57.11 की निराशाजनक औसत और 10.07 की इकॉनमी से सिर्फ नौ विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक 31 छक्के दिए। Cricinfo के अनुसार यह IPL के एक सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने CSK के ड्वेन ब्रावो के 29 छक्कों (2018) को पीछे छोड़ दिया।

    MI और CSK ने किया निराश

    IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक का सबसे खराब सीजन रहा। खराब प्रदर्शन के चलते दोनों टीमें लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। MI अंक तालिका में अंतिम 10वें जबकि CSK नौवें स्थान पर रही। दोनों टीमों ने अपने-अपने 10 मैच हारे। इस सीजन में MI ने अपने शुरुआती आठ मैच हारे थे और प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

    इस सीजन एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके रोहित

    कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा। उन्होंने 19.14 की औसत से 14 मैचों में 268 रन बनाए। इस बीच 48 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। यह पहला ऐसा सीजन है जब रोहित कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हों।

    हेजलवुड ने एक मैच में दिए 64 रन

    ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18.85 की औसत से 20 विकेट झटके। हालांकि, वह PBKS के खिलाफ हुए मैच में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 64 रन देकर चार विकेट झटके। यह इस सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड बना। उनके बाद इस सूची में SRH के मार्को येन्सन (0/63 बनाम GT) रहे।

    सैम्स के एक ओवर में बने 35 रन

    KKR के खिलाफ 162 रन का बचाव करते हुए मुंबई के डेनियल सैम्स के ओवर में पैट कमिंस ने 35 रन बना दिए। इसके साथ ही यह IPL 2022 में एक ओवर में सबसे अधिक रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया। केवल कोच्चि टस्कर्स केरल के पी परमेश्वरन (37 बनाम RCB, 2011 में) और RCB के हर्षल पटेल (37 बनाम CSK, 2021) ने लीग इतिहास में उनसे ज्यादा रन लुटाये हैं।

    तीन बार शून्य पर आउट हुए कोहली

    विराट कोहली के लिए IPL 2022 खराब रहा। उन्होंने इस सीजन में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए। इस बीच वह तीन मौकों पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वह केएल राहुल, राशिद खान, सुनील नरेन, टिम साउथी और अनुज रावत (2022) के साथ संयुक्त रूप से तीन मौकों पर डक पर आउट हुए। IPL इतिहास में कोहली अब कुल बार शून्य पर आउट हो गए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे राहुल गांधी
    टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके लाइफ हैक्स
    कानून मंत्री रिजिजू ने फिर साधा कॉलेजियम पर निशाना, कहा- जजों को जनता देख रही है किरेन रिजिजू

    इंडियन प्रीमियर लीग

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने जमाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिश्चियन ने की संन्यास की घोषणा, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच बिग बैश लीग
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ एमएस धोनी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    जिम्बाब्वे बनाम आरयलैंड: एंड्रयू बालबर्नी ने जड़ा आठवां वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े आयरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं पोंटिंग और सहवाग का रिकॉर्ड विराट कोहली
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे सीरीज में लगा दिया रिकॉर्ड्स का अंबार, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    रोहित शर्मा बनाम एबी डिविलियर्स: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? एबी डिविलियर्स

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे रोहित शर्मा
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं धोनी इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने के करीब, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    हैरी टैक्टर ने पिछले चार वनडे पारियों में लगाया अपना तीसरा शतक, जानिए आंकड़े आयरलैंड क्रिकेट टीम
    कुलदीप यादव बनाम युजवेंद्र चहल: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के आंकड़े? कुलदीप यादव
    राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में वनडे मैचों में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023