Page Loader
CSK के इन गेंदबाजों ने एक IPL मैच में लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन 
खलील अहमद इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

CSK के इन गेंदबाजों ने एक IPL मैच में लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन 

May 14, 2025
10:11 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को उसकी दमदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ मौकों पर इसके गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए हैं। टी-20 क्रिकेट के इस तेज प्रारूप में एक ओवर ही मैच का रुख बदल सकता है। ऐसे में आइए हम उन CSK गेंदबाजों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने किसी एक IPL मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाए और टीम के लिए परेशानी का सबब बने।

#1

खलील अहमद (65 रन) 

पहले स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं। उन्होंने इसी संस्करण CSK के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दे दिए थे। खलील की इकॉनमी 21.66 की रही थी। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 5 चौके और 7 छक्के जड़े थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 213/5 का स्कोर बना दिया था। जवाब में CSK 211/5 का स्कोर बना पाई और मुकाबला 2 रन से हार गई थी।

#2

लुंगी एनगिडी (62 रन) 

इस सूची में दूसरे स्थान पर लुंगी एनगिडी हैं। IPL 2021 में यह खिलाड़ी CSK की टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में एनगिडी ने 4 ओवर में 62 रन दे दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 15.50 की रही थी। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 218/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में 6 विकेट खोकर MI ने लक्ष्य हासिल कर लिया था।

#3

शार्दुल ठाकुर (61 रन) 

तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर हैं। IPL 2024 में यह खिलाड़ी CSK की टीम का हिस्सा था। RCB के खिलाफ मुकाबले में शार्दुल ने 4 ओवर में 61 रन दे दिए थे। उन्हें उस मुकाबले में 2 सफलता भी मिली थी। उनकी इकॉनमी रेट 15.25 की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 218/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK की टीम 191/7 का स्कोर ही बना पाई थी। RCB को 27 रन से जीत मिली थी।

#4

सिमरजीत सिंह (60 रन) 

सिमरजीत सिंह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ CSK के लिए खेलते हुए 4 ओवर में 60 रन दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 15 की रही थी। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 3 चौके और 5 छक्के जड़े थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 231/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK 196/8 का स्कोर ही बना पाई थी। उसे 35 रनों से हार मिली थी।