Page Loader
IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
नेहल वढेरा ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 

May 18, 2025
05:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (70) खेली। यह उनके IPL करियर का चौथा और RR के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया। यह इस संस्करण में उनकी दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। उन्होंने RR के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही नेहल की पारी और साझेदारी 

पहले बल्लेबीज करने उतरी PBKS को शुरुआती झटके लगे थे। टीम के 3 बल्लेबाज सिर्फ 34 रन पर पवेलियन में थे। नेहल ने यहां से पारी संभाली। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 189.19 की रही। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 44 गेंदों में 67 रन की साझेदारी निभाई। इसके अलावा शशांक सिंह के साथ मिलकर सिर्फ 33 गेंदों में 58 रन जोड़े।

करियर

नेहल के IPL करियर पर एक नजर 

नेहल ने अपना पहला IPL मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 31 मुकाबले खले हैं। इसकी 26 पारियों में 27.39 की औसत और 147.19 की स्ट्राइक रेट से 630 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन है। इस संस्करण उन्होंने 11 मैच की 10 पारियों में 35 की औसत और 157.30 की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं।