Page Loader
स्मार्टफोन में लगवाना चाहते हैं नया स्क्रीन गार्ड, खरीदने से पहले दें इन बातों पर ध्यान 
स्मार्टफोन की स्क्रीन गार्ड चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है (तस्वीर: फ्रीपिक)

स्मार्टफोन में लगवाना चाहते हैं नया स्क्रीन गार्ड, खरीदने से पहले दें इन बातों पर ध्यान 

Jul 28, 2024
09:33 pm

क्या है खबर?

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन गार्ड लगवाना जरूरी होता है। यह फोन की स्क्रीन को स्क्रैच लगने और टूटने से बचाता है। बाजार में ढेरों स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास उपलब्ध हैं। आप दुकान पर जाकर या ऑनलाइन ऑर्डर करके भी घर मंगवा सकते हैं। नया स्क्रीन गार्ड लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइये जानते हैं नया स्क्रीन गार्ड लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

परफेक्ट साइज 

फोन की साइज के हिसाब से सही हो स्क्रीन गार्ड 

नया स्क्रीन गार्ड खरीदते समय सबसे पहले यह जांच कर लें कि इसमें सभी फंक्शन के लिए 5-होल कटआउट और सेंसर ओपनिंग शामिल हैं या नहीं। साथ ही यह परफेक्ट साइज में होना चाहिए, ताकि फोन की स्क्रीन को फुल कवरेज मिले। स्क्रीन गार्ड में एंट्री-स्क्रैच प्रोपर्टी होनी चाहिए। कई बार जेब में रखे रहने के दौरान चाबी या अन्य किसी वस्तु से इस पर रगड़ पड़ जाती है और यह फोन की स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

स्मूथ टच 

फोन चलाते समय मिले स्मूथ टच 

एक अच्छा स्क्रीन गार्ड हर बार फोन चलाने के दौरान स्क्रीन पर स्मूथ टच देता है। घटिया स्क्रीन गार्ड रफ ग्लास फर्म से बनाए जाते हैं, जिनमें स्मूथ टच नहीं मिलता। कई बार आप पानी, ऑयल और डस्ट वाले हाथ से फोन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्क्रीन पर निशान आ जाते हैं। इसलिए, यह एंटी फिंगरप्रिंट और ऑयल गुण से लैस होना जरूरी है। शैटर-प्रूफ स्क्रीन गार्ड फोन नीचे गिरने पर ऑरिजनल डिस्प्ले को टूटने से बचाता है।