Page Loader
स्पेस-X ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया स्टारलिंक उपग्रह, कंपनी ने दी यह जानकारी 
स्पेस-X ने स्टारलिंक उपग्रह को सफलता से लॉन्च कर दिया है (तस्वीर: एक्स/@SpaceX)

स्पेस-X ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया स्टारलिंक उपग्रह, कंपनी ने दी यह जानकारी 

Jul 27, 2024
08:11 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने शनिवार (27 जुलाई) सुबह 1:45 बजे EDT अपना 23 स्टारलिंक ब्रॉडबैंड उपग्रह लॉन्च किया है। इसे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। फाल्कन 9 का पहला चरण योजना के अनुसार लॉन्च के लगभग 8 मिनट बाद पृथ्वी पर लौट आया। इसने स्पेस-X के जस्ट रीड द इंस्ट्रक्शंस ड्रोन जहाज पर वर्टिकल टचडाउन किया, जो अटलांटिक महासागर में तैनात था।

पुष्टि 

उपग्रह को सही समय पर किया ऑर्बिट में स्थापित 

स्पेस-X मिशन की जानकारी के अनुसार, यह इस विशेष बूस्टर के लिए 17वां लॉन्च और लैंडिंग था और स्टारलिंक मिशन के तहत इसकी तेरहवीं उड़ान रही है। दूसरी तरफ, रॉकेट के अपर स्टेज ने 23 स्टारलिंक उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) तक ले जाना जारी रखा। लॉन्च के लगभग 63 मिनट बाद, स्पेस-X ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स के माध्यम से इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इसे सही समय पर तैनात किया है।

जांच 

फाल्कन 9 की खराबी का यह कारण आया सामने 

11 जुलाई के बाद यह स्पेस-X का पहला प्रक्षेपण था, जब फाल्कन 9 में खराबी के चलते ऊपरी चरण असफल हो गया और 20 स्टारलिंक अंतरिक्ष यान को नुकसान हुआ था। यह खराबी तरल ऑक्सीजन के रिसाव के कारण हुई, जिसने फाल्कन 9 के ऊपरी चरण को योजना के अनुसार ऑर्बिट-राइजिंग बर्न करने से रोक दिया। जांच में रिसाव का संभावित कारण तरल ऑक्सीजन सिस्टम के दबाव सेंसर की लाइन में दरार के तौर पर सामने आया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें उपग्रह का लॉन्च