NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / भारत में जल्द लॉन्च होगा रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी
    अगली खबर
    भारत में जल्द लॉन्च होगा रेडमी 10  (2022) स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी
    रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक (तस्वीरः www.mi.com)

    भारत में जल्द लॉन्च होगा रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी

    लेखन रोहित राजपूत
    Jul 30, 2022
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    रेडमी कंपनी भारत में जल्द ही अपना एक और किफायती फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, यह स्मार्टफोन रेडमी 10 (2022) होगा। लिस्टिंग में रेडमी 10 (2022) के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत फरवरी में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था।

    बता दें, कंपनी ने अभी हाल ही रेडमी 10A स्पोर्ट को लॉन्च किया है।

    लीक

    रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन होगा 4G

    टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए फोन की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, रेडमी 10 (2022) को शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

    लिस्टिंग के मुताबिक, फोन के नाम के साथ 5G नहीं लगा है तो उम्मीद है कि यह फोन 4G होगा।

    नाम के अलावा इस स्मार्टफोन के बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है फोन के स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए फोन के समान होंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    ये रहा टिप्स्टर मुकुल शर्मा का ट्वीट

    Redmi 10 2022 listed on Xiaomi India website.#Xiaomi #Redmi #Redmi102022 pic.twitter.com/AJgXqCegkn

    — Mukul Sharma (@stufflistings) July 29, 2022

    स्पेसिफिकेशन

    रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

    ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए रेडमी 10 (2022) फोन में 6.5 इंच की फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डॉट डिस्प्ले है, जिसे 90Hz तक के एडॉप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।

    फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में आर्म माली G52 GPU है।

    फोन में 128GB का eMMC स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरा

    रेडमी 10 (2022) में है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

    रेडमी 10 (2022) में पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

    इसके अलावा कैमरा सेटअप में आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल, 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू, और दो मेगापिक्सल का डेप्थ और मैक्रो सेंसर्स मिलता है।

    सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में आठ मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    यह फोन एंड्रॉयड 11-आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

    कीमत

    जानें भारत में क्या होगी रेडमी 10 (2022) की कीमत

    रेडमी कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 10,000-13,000 रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है, क्योंकि 10,000 से कम कीमत वाले फोन में भी कंपनी ने फुल HD डिस्प्ले दिया गया है।

    हालांकि, ग्लोबल मार्केट में रेडमी 10 (2022) को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। पहला 4GB+64GB स्टोरेज और दूसरा 4GB+128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है।

    फोन तीन कलर ऑप्शन- कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू में उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत में पहली शाओमी कंपनी ने साल 2014 में एंट्री की थी। इसके बाद कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन MI4I लॉन्च किया, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध था। बता दें कि फोन के एक लाख यूनिट सिर्फ 4.2 सेकेंड में ही बिके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    स्मार्टफोन लीक
    रेडमी मोबाइल

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री दिखाएंगे जम्मू-कश्मीर की पहली वंदे भारत को हरी झंडी; क्या-क्या सुविधाएं, कितना आसान होगा सफर? नरेंद्र मोदी
    कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी नासा
    'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर जारी, लोग बोले- अब यही फिल्म लगाएगी बॉलीवुड का बेड़ा पार अनुराग बसु
    हुंडई वरना फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, पहली बार दिखी झलक  हुंडई मोटर कंपनी

    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

    शाओमी 12 लाइट 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर शाओमी
    16GB रैम वाला वनप्लस का पहला फोन होगा वनप्लस 10T, जानें और भी फीचर अमेजन
    भारत में 30,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच लेटेस्ट स्मार्टफोन, जानिए फीचर शाओमी
    भारत में लॉन्च हुए टेक्नो केमन 19, केमन 19 नियो स्मार्टफोन, जानें कीमत एंड्रॉयड 12

    स्मार्टफोन लीक

    1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 स्मार्टफोन सैमसंग
    जल्द लॉन्च होगा पोको F4 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने की पुष्टि लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    स्नेपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च होगा वनप्लस का नया स्मार्टफोन क्वालकॉम
    सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 की लॉन्च डेट लीक सैमसंग

    रेडमी मोबाइल

    रेडमी 10 2022 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस शाओमी
    120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुई रेडमी K50 सीरीज, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस शाओमी
    जल्द भारत में लॉन्च होगी रेडमी नोट 11 प्रो सीरीज, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस शाओमी
    रेडमी नोट 11 प्रो सीरीज के लॉन्च की तारीख आई सामने, जानें क्या हैं फीचर्स शाओमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025