NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चुनाव आयोग के ये मोबाइल ऐप्स लोकसभा चुनाव 2019 में कर रहे हैं लोगों की मदद
    अगली खबर
    चुनाव आयोग के ये मोबाइल ऐप्स लोकसभा चुनाव 2019 में कर रहे हैं लोगों की मदद

    चुनाव आयोग के ये मोबाइल ऐप्स लोकसभा चुनाव 2019 में कर रहे हैं लोगों की मदद

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 24, 2019
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं और चुनावों के दौरान लोगों की मदद के लिए चुनाव आयोग ने कई सुविधाएँ मुहैया कराई हैं।

    इसी के अंतर्गत मतदाताओं का अनुभव अच्छा हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने नागरिकों को उनके मतदान केंद्रो, उनके निर्वाचन क्षेत्र और स्थान, यहाँ तक कि उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कई मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।

    विकलांगों की मदद के लिए भी एक ऐप लॉन्च किया गया है।

    आइए जानें।

    जानकारी

    'सुलभ चुनाव' को किया गया था मतदान दिवस के थीम के रूप में घोषित

    स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने 'सुलभ चुनाव' को इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए थीम के रूप में घोषित किया था। यह हर साल 25 जनवरी को आयोजित किया जाता है।

    ऐप 1

    cVIGIL: करें आचार संहिता में उलंघन की रिपोर्ट

    चुनाव आयोग ने cVIGIL को रोल आउट कर दिया है। यह ऐप नागरिकों को आचार संहिता में किसी उलंघन की रिपोर्ट करने और चुनाव अधिकारियों को तुरंत सूचित करने की अनुमति देती है।

    इस ऐप को पहली बार जुलाई, 2018 में लॉन्च किया गया था और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में परीक्षण किया गया था।

    पहली बार इसे पूरे भारत में लॉन्च किया गया है।

    ऐप 2

    Voter Helpline: चुनाव से जुड़े सभी सवालों के जवाब पाएँ

    Voter Helpline को नागरिकों को सूचित करने और नैतिक मतदान निर्णय लेने में मदद करने के उद्देश्य से विकसित किया गया था।

    इस ऐप से उपयोगकर्ता आसानी से उन सवालों के जवाब पा सकता है, जो वह जानना चाहते हैं ।

    इससे आप मतदाता सूची में नाम है या नहीं, नाम और पते के परिवर्तन के मामले में उनके अवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

    साथ ही बूथ स्तर के अधिकारियों की जानकारी भी पा सकते हैं।

    जानकारी

    गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों जगह उपलब्ध है ऐप

    ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। यह लोगों को पहली बार मतदान के लिए ख़ुद को पंजीकृत करने में भी मदद करती है। ऐप चुनाव आयोग के वेबसाइट पर प्रकाशित लेखों के लिए उपयोगकर्ताओं की पहुँच भी प्रदान करती है।

    ऐप 3

    Observer: अधिकारियों को दें मतदान केंद्रों पर किसी दुर्घटना की सूचना

    Observer पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों सहित पोल पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करती है।

    इस ऐप के माध्यम से अधिकारियों को महत्वपूर्ण सूचनाएँ, अलर्ट और तत्काल संदेश भी मिलते हैं।

    ऐप उपयोगकर्ता अधिकारियों की तैनाती की स्थिति भी बताती है और उनके आईडी कार्ड को डाउनलोड करने की भी सुविधा देती है।

    Observer ऐप cVIGIL के साथ जुड़ी हुई है। इसपर अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर दुर्घटना और अवैध गतिविधियों की जानकारी भी दी जा सकती है।

    ऐप 4

    PwD: दिव्यांगों की मदद के लिए ऐप

    सूचना और पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने PwD ऐप लॉन्च किया।

    यह ऐप पहली बार विशेषरूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए या उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो मतदान के दिन सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं।

    मतदान केंद्रों पर गैर सरकारी संगठनों और आवासीय कल्याण संघों के सहयोग से मतदान अधिकारियों और स्वयंसेवकों को PwD के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चुनाव
    मोबाइल ऐप्स
    ऐप स्टोर
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    चुनाव

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव नतीजेः रूझानों में TRS को भारी बढ़त, बहुमत से पार इंदिरा नूयी
    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे मिजोरम
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा मध्य प्रदेश
    पांच राज्यों के अंतिम परिणाम घोषित, अब मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस राजस्थान

    मोबाइल ऐप्स

    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    'PUBG' बना 2018 का बेस्ट गेम, TikTok सबसे एंटरटेनिंग ऐप गूगल
    अब मोबाइल ऐप के सहारे अपराधियों को पकड़ेगी उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश
    12वीं के बाद मेडिकल के लिए इन 7 मोबाइल ऐप से करें तैयारी ऐप स्टोर

    ऐप स्टोर

    वायरस की शिकायत मिलने पर गूगल ने हटाए 22 ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नहीं? गूगल
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की जियोरेल ऐप, यूजर्स को मिलेंगी ये खास सुविधाएं रिलायंस जियो
    पैसे देकर युवाओं की निजी सामग्री, मैसेज और लोकेशन तक पहुंच बना रही फेसबुक फेसबुक
    सऊदी अरबः महिलाओं पर नजर रखने वाली ऐप के कारण आलोचनाएं झेल रही गूगल और ऐप्पल सऊदी अरब

    लोकसभा चुनाव

    स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई की मांग दिल्ली
    किसान, जवान और जज, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे ये लोग वाराणसी
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया और राहुल करेंगे अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी
    विपक्ष ने उठाए EVM पर सवाल, मांग- 50 प्रतिशत EVM के साथ उपयोग हो VVPAT मशीन आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025