NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा
    अगली खबर
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा

    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 11, 2018
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रूझान आ चुके हैं। हालांकि, अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन रूझानों से एक बड़ी तस्वीर बनकर उभर रही है।

    इस तस्वीर के मुताबिक, भाजपा के हाथ से राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सत्ता चली गई है।

    वहीं मिजोरम में 10 साल से सरकार चला रही कांग्रेस को झटका लगा है। मिजोरम में भी सत्ता परिवर्तन दिख रहा है।

    तेलंगाना में चंद्रशेखर राव अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहे हैं।

    राजस्थान

    राजस्थान में अशोक गहलोत बन सकते हैं मुख्यमंत्री

    राजस्थान में कांग्रेस की पांच साल बाद सत्ता में वापसी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे है।

    कहा जा रहा है कि गहलोत के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सहमत हैं।

    सचिन पायलट को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था।

    प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पायलट ने पिछले कुछ सालों में राजस्थान में कांग्रेस को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है।

    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस

    रूझानों में कांग्रेस बहुमत से पार पहुंच गई है। कांग्रेस ने चुनावों से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का ऐलान नहीं किया था।

    पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपनी वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी थी।

    15 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रही कांग्रेस मुख्यमंत्री के पद पर कमलनाथ का नाम आगे कर सकती है।

    रूझानों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का नाम आगे

    खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। राज्य में पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार थी।

    अब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी जबरदस्त वापसी की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बघेल को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनके अलावा टीएस देव और ताम्रध्वज साहू का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है।

    तेलंगाना और मिजोरम

    तेलंगाना और मिजोरम में मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय

    तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने बड़ी बढ़त बनाई है। खबर लिखे जाने तक पार्टी 87 सीटों पर आगे थी।

    पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

    वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

    MNF मुखिया जोरम थंगा ने कहा कि वे सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस या भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    राजस्थान
    चुनाव
    खालिदा ज़िया

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनावः भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार राजनीति
    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजेः कांग्रेस से आगे भाजपा, दोनों में कड़ी टक्कर राजनीति

    राजस्थान

    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत बेरोजगार
    राजस्थान चुनाव: एक ही सीट से आमने-सामने हैं पति-पत्नी, वजह राजनीतिक रंजिश नहीं अगाध प्रेम राजनीति
    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी राहुल गांधी
    राजस्थान: चुनाव प्रचार के दौरान बोले भाजपा मंत्री, मुझे वोट नहीं दिया तो कर लूंगा सुसाइड राजनीति

    चुनाव

    छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी, 10 बजे तक 12.54 फीसदी वोटिंग खालिदा ज़िया
    टीवी पर विज्ञापन देने के मामले में बीजेपी अव्वल, कांग्रेस टॉप 10 से बाहर एडवरटाइजमेंट
    भाजपा ने 53 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता कांग्रेस समाचार
    योगी आदित्यनाथ का दावा: दलित थे बजरंग बली, बोले- रामभक्त दें भाजपा को वोट योगी आदित्यनाथ

    खालिदा ज़िया

    वोट डालने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने ईवीएम की पूजा कर नारियल फोड़ा, देखें वायरल वीडियो छत्तीसगढ़
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे तेलंगाना
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत, भाजपा पिछड़ी छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025