NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे
    अगली खबर
    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे

    मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरुआती रूझानों में MNF को बहुमत, मुख्यमंत्री लाल थनहवला हारे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 11, 2018
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मतगणना के शुरुआती रूझान सामने आने शुरू हो गए हैं। राज्य में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।

    40 विधानसभा सीटों वाले राज्य में कांग्रेस 7 और मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है।

    राज्य के मुख्यमंंत्री लाल थनहवला चुनाव हार गए हैं।

    मिजोरम में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में 75 फीसदी वोट डाले गए थे।

    हार

    मुख्यमंत्री लाल थनहवला चुुनाव हारे

    मिजोरम से अभी तक सामने आये नतीजों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

    2008 से राज्य के मुख्यमंत्री रहे लाल थनहवला चुनाव हार गए हैं। थनहवला दक्षिण चंपाई और सेरछिप सीट से उम्मीदवार थे।

    उन्हें मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के टीजे लालननलुआंगा (TJ Lalnuntluanga) से हार का सामना करना पड़ा।

    थनहवला 2008 से राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्वोत्तर में कांग्रेस से हाथ से यह राज्य जाता दिख रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    मुख्यमंत्री चुनाव हारे

    Mizoram Chief Minister Lal Thanhawla has lost from Champhai South seat, MNF's TJ Lalnuntluanga has won #MizoramElections2018

    — ANI (@ANI) December 11, 2018

    सत्ता

    पूर्वोत्तर में कांग्रेस सरकार वाला एकमात्र राज्य

    साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि MNF के खाते में 5 और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में 1 सीट आई थी।

    यहां पर कांग्रेस पिछले 10 सालों से सत्ता में है। बता दें कि पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है।

    मिजोरम में कुल 40 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है। यहां कांग्रेस लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है।

    बहुमत

    बहुमत के लिए चाहिए 21 सीटें

    राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी है। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का आज फैसला होगा।

    मिजोरम में मुख्य विपक्षी पार्टी MNF है। MNF के 40 प्रत्याशी मैदान में हैं।

    बीजेपी के 39 और नेशनल पीपल्स पार्टी के 9 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 30 साल में मिजोरम में दो ही मुख्यमंत्री हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिजोरम
    चुनाव

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    मिजोरम

    मिजोरम और मध्य प्रदेश में मतदान जारी, कई जगहों पर EVM खराब राजनीति
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे तेलंगाना

    चुनाव

    छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी, 10 बजे तक 12.54 फीसदी वोटिंग खालिदा ज़िया
    टीवी पर विज्ञापन देने के मामले में बीजेपी अव्वल, कांग्रेस टॉप 10 से बाहर एडवरटाइजमेंट
    भाजपा ने 53 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता कांग्रेस समाचार
    योगी आदित्यनाथ का दावा: दलित थे बजरंग बली, बोले- रामभक्त दें भाजपा को वोट योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025