Page Loader
एस्ट्रोयड 2020 UQ3 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2020 UQ3 का आकर 190 फीट चौड़ा है

एस्ट्रोयड 2020 UQ3 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 17, 2023
09:58 am

क्या है खबर?

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2020 UQ3 नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में पृथ्वी की तरफ 33,387 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आ रहा है। इसका आकार किसी इमारत के समान लगभग 190 फीट चौड़ा है और 18 जुलाई को यह 12 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है।

खतरा

पृथ्वी को क्या है खतरा?

एस्ट्रोयड 2020 UQ3 से पृथ्वी पर किसी नुकसान की आशंका नहीं है, क्योंकि इस एस्ट्रोयड का आकार केवल 190 फीट चौड़ा है और यह 12 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह अपने रास्ते से भटककर पृथ्वी के किसी एक हिस्से से टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है। बता दें, एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं।