Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 910 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 MG6 का आकार 910 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 910 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 16, 2023
11:33 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक बड़ा एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 MG6 नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी बड़े मैदान के समान लगभग 910 फीट चौड़ा है। वर्तमान में यह 44,562 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के तरफ बढ़ रहा है और आज (16 जुलाई) 36 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के करीब पहुंचने की संभावना है।

संबंध

अमोर समूह से संबंधित एस्ट्रोयड 2023 MG6

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 MG6 एस्ट्रोयड्स के अमोर समूह से संबंधित है। अंतरिक्ष एजेंसी अपने विभिन्न टेलिस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बता दें, एस्ट्रोयड निकल और लोहे जैसे धातुओं से बने होते हैं।