Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 JR2 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2023 JR2 का आकार लगभग 120 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 JR2 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Jun 04, 2023
10:35 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड्स कई बार बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के करीब पहुंच जाते हैं। नासा ने एस्ट्रोयड 2023 JR2 नामक एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (4 जून) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में 27,287 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की तरफ आ रहा है और आज 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा।

आकार

किसी विमान के आकार का है एस्ट्रोयड

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 120 फीट चौड़ा है। गुरुत्वाकर्षण बल के कारण एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखने के लिए नासा अंतरिक्ष और भूमि आधारित अपने विभिन्न टेलिस्कोपों की मदद लेती है।